फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Animal husbandry , fisheries , increase revenue

पशुपालन, मत्स्य पालन से आमदनी बढ़ाएं

Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Animal husbandry , fisheries , increase revenue
इटावा। सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजनांतर्गत जनपद स्तरीय रवि उत्पादकता गोष्ठी एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में किया गया।
विज्ञापन

   
जिलाधिकारी  नितिन बंसल ने कहा कि कृषकों को गेहूं/धान के अतिरिक्त अन्य फसलों यथा सब्जी, फूल, फल, आदि का भी उत्पादन करना चाहिए जिससे उनकी आय के श्रोतों में वृद्धि हो। इनके अलावा वह पशुपालन, मुर्गी पालन, मत्स्य पालन आदि को अपनाकर भी अपनी आय बढ़ा सकते हैं। इसके लिए शासन से विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों को कम लागत पर अधिक लाभ कमाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान अपनी भूमि का मृदा परीक्षण कराकर उसमें उपस्थित खनिजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।  आवश्यकता के अनुसार उर्वरक/रसायन का प्रयोग कर अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि शासन से ग्रामीण स्तर पर मृदा परीक्षण के लिए एजेंट भी बनाए जा रहे हैं, एजेंटों को प्रति नमूना दस रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन

   
उन्होंने कहा कि किसानों को फसली बीमा का भुगतान उनके द्वारा किए गए प्रीमियम भुगतान के अनुसार किया गया है। उन्होंने राम गंगा नहर पर गूलों के पुन: निर्माण की मांग पर कहा कि राम गंगा नहर के उच्चाधिकारियों से बातचीत की जा रही है। ग्राम नगला सैफी के निवासियों की बंबा बनवाने की मांग पर जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर सर्वें का कार्य पूर्ण कर एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष रबी में लगभग 6000 किसानों ने बीमा कराया था। इस वर्ष लगभग 18000 किसानों ने अपनी फसल का बीमा कराया गया है। उन्होंने बताया कि किसान  अनुदान पर सोलर पंप लगाकर लाभ उठाएं। 2 एवं 3 एचपी के सोलर पंप पर 75 प्रतिशत एवं 3 एचपी के सोलर पंप पर 50 प्रतिशत अनुदान की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के विषय में बताया कि किसानों के धान की खरीद सुचारू  करने के लिए तत्काल कार्यवाही की जाएगी एवं नहर/नलकूल से संबंधित समस्याओं का भी निदान किया जाएगा।  इस अवसर पर जिलाधिकारी ने 40 कृषकों को उन्नतशील राई बीज मिनीकिट नि:शुल्क एवं 02 कृषकों को नैपसैक स्प्रेयर 50 प्रतिशत अनुदान पर वितरित किए। जिला कृषि अधिकारी डा. विनोद यादव ने गेहूं एवं दलहन आदि बीजों की उपलब्धता के विषय में जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक एएच वारसी, प्रो. आर. सी. मिश्रा एवं हरी शंकर दीक्षित द्वारा रबी फसलों की तकनीकी जानकारी दी। अधिशासी अभियंता भोगनीपुर प्रखंड ने नहरों के संचालन के विषय में जानकारी दी। कृषक  जगदीश सिंह यादव, हाकिम सिंह यादव, मेहरवान सिंह ने अपने अनुभव व्यक्त किए। किसान मेला के अवसर पर विभिन्न विभागों के 22 स्टाल लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed