{"_id":"58b45f8e4f1c1bec27830c10","slug":"angry-villagers-demolished-the-power-supply-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्वस्त बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्वस्त बिजली आपूर्ति से नाराज ग्रामीणों ने लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 27 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
सूखाताल पर जाम लगाए ग्रामीण
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रकों के कारण आएदिन बिजली के तार टूटने की समस्या से त्रस्त सूखाताल और आसपास के ग्रामीणों ने सोमवार को सूखाताल चौराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
सूखाताल और आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि दो माह से मानिकपुर मोड़ से आगे मार्ग पर ओवरलोड ट्रक निकलते हैं। इन ट्रकों में लगी बल्लियाें से बिजली के तार टूट जाते हैं। इससे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। नलकूपों से सिंचाई भी नहीं हो पाती है।
शिकायत के बाद भी समस्या पर ध्यान न देने से कई दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। किसानों की फसल सिंचाई न होने के कारण चौपट हो गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस और विद्युत विभाग वाले ओवरलोड ट्रक पास कराने का शुल्क लेते हैं। लोगों ने समस्या का समाधान न होने पर जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।