{"_id":"5fde36768ebc3e3b6d3f88be","slug":"angry-teenager-hanged-due-to-mother-s-scolding-etawha-news-knp600924285","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की डांट से नाराज किशोरी ने फांसी लगाई
विज्ञापन
बकेवर। लवेदी थानाक्षेत्र के ग्राम असदपुर में शनिवार सुबह खाना बनाने को लेकर मां की डांट से नाराज होकर किशोरी ने फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
ग्राम असदपुर निवासी रामकुमार दोहरे किसान हैं। सुबह करीब नौ बजे 16 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी का मां मीना से खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया था। नाराज होकर किशोरी कमरे में गई और दरवाजा बंदकर कर पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगा ली। काफी देर तक किशोरी जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो मां ने परिजनों को जानकारी दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो किशोरी का शव फांसी पर लटका मिला। इससे घर में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि किशोरी लखना स्थित केआर गर्ल्स इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा थी। थानाध्यक्ष लवेदी सुरेश चंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट या घटना के संबंध में किसी प्रकार की तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।