फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   angerness and new organijation are the reason for defeat in election

तल्खी और नया संगठन बना चुनाव में हार की वजह

Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Wed, 12 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
angerness and new organijation are the reason for defeat in election
मुलायम सिंह यादव - फोटो : प्रतीकात्‍मक

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों में हार को लेकर सपा में मंथन का दौर शुरू हो गया है। सपा नेता विधान सभा क्षेत्र स्तर पर बैठक कर मंत्रणा कर रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को बकेवर में सपा नेताओं ने समीक्षा बैठक की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं के बीच तल्खी ही चुनाव में हार का कारण बनी। वहीं चुनाव के दौरान बनाए गए संगठन को लेकर भी रोष दिखा।

विज्ञापन

मंगलवार को भरथना विधान सभा क्षेत्र की समीक्षा बैठक इटावा रोड स्थित सपा कार्यालय पर हुई। इसमें जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भरथना विधान सभा क्षेत्र में पार्टी का सदैव अच्छा प्रदर्शन रहा है। मामूली अंतर से हार की वजह पिछड़ा वर्ग का वोट भाजपा के पक्ष में खिसक जाना रहा है। इस मौके पर पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया ने कहा कि भरथना विधान सभा चुनाव में भले ही सपा प्रत्याशी को पराजय देखनी पड़ी हो। लेकिन अच्छा प्रदर्शन किया है। कार्यकर्ता नए जोश के साथ संगठन को मजबूत करने और 2019 के लोक सभा चुनाव की तैयारियों में अभी से ही जुट जाएं।
विज्ञापन

वहीं बैठक शुरू होते ही कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए कि पहले जो लाल बत्ती वाली गाड़ी में घूमते थे, वह अब बैठक में आने की जहमत नहीं उठा रहे। कार्यकर्ताओं की इस बात पर विधान सभा क्षेत्र अध्यक्ष जय सिंह चौहान, ब्लाक अध्यक्ष लालू पाल ने पार्टी की मजबूती के लिए संघर्ष करने को कहा। इस मौके पर अजय प्रताप यादव, ब्लाक प्रमुख महेवा प्रमोद यादव, सत्यवीर, महेश चौहान, बापू सहेल सिंह परिहार, मुन्ना राजावत, लक्ष्मण त्रिपाठी, नुरुद्दीन सिद्दीकी पप्पन जी, भारत राजपूत, राजेश यादव, हर गोविंद यादव, राजू निषाद, विनय शर्मा, लेखराज, नरेंद्र प्रजापति, कमलेश कठेरिया आदि ने भी विचार व्यक्त किए ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed