फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Anganwadi's role is important in the fight against malnutrition

कुपोषण की जंग में आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण

Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi's role is important in the fight against malnutrition
इटावा। जिले में कुपोषण छोड़ चले पोषण की ओर, थीम पर पोषण माह मनाया गया। शुक्रवार को समापन पर प्रेरणा सभागार में अन्नप्रासन और गोद भराई कार्यक्रम हुआ। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने कार्यक्रम संपन्न कराए। उन्होंने कहा कि कुपोषण की जंग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भूमिका बड़ी सराहनीय है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने कहा कि स्थानीय भोजन को रुचिकर बनाने के तरीकों का विभिन्न स्टालों में जो प्रदर्शन किया गया वह बहुत ही रचनात्मक प्रस्तुति है। इस तरह आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पौष्टिक आहार व पोषण के संदर्भ में लोगों को जागरूकता प्रदान करेगी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले में 1564 आंगनबाड़ी केंद्र हैं, जिनके माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं व बच्चों के लिए स्वास्थ्य व पोषण पर विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोषण माह के दौरान 44 पोषण वाटिका के लिए विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करने के लिए तीन सीडीपीओ, तीन मुख्य सेविकाओं सहित 14 विभाग के लोगों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार राय, जिला पूर्ति अधिकारी सीमा त्रिपाठी, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह की उपस्थित रहे। संचालन निहारिका शुक्ला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed