फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   anamika becomes district topper

Etawah News: इंटर में अनामिका ने किया जिला टॉप

Wed, 26 Apr 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 26 Apr 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
anamika becomes district topper
इटावा। यूपी बोर्ड इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी छा गई। जसवंतनगर के चौ. सुघर सिंह इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं का दबदबा रहा। इस कॉलेज की छात्रा अनामिका ने 97.2 प्रतिशत अंक जिला टॉप किया। वहीं प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान पाया है। इस कॉलेज की छात्रा शिवा ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में चौथा और जिले में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश की मेरिट में जिले के दस छात्र-छात्राएं इसी विद्यालय के हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में छठवें स्थान पर जसवंतनगर के शांतीदेवी इंटर काॅलेज की दिव्या रहीं। उन्होंने 96.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में तीसरा स्थान पाया। इसी स्कूल के अभय सिंह, लकी, विवेक कुमार, नेहा यादव ने 96.2 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में सातवां और जिले में चौथा स्थान पाया। सारिका सिंह ने 96 प्रतिशत अंक पाकर प्रदेश में आठवां और जिले में पांचवा, साक्षी ने 95.8 प्रतिशत के साथ प्रदेश में नवां और जिले में छठा स्थान पाया है। आकृति ने 95.6 अंक हासिल किए। उनका प्रदेश में दसवां और जिले में सातवां स्थान है। 95.4 फीसदी अंक के साथ अंजली जिले में आठवें स्थान पर हैं।
विज्ञापन

शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की डिंपल व चौधरी सुघर सिंह इंटर काॅलेज जसवंतनगर की सलोनी ने 95.2 फीसदी अंक के साथ जिले में नवां स्थान पाया। दसवें स्थान पर 95 फीसदी के साथ चौधरी सुघर सिंह इंटर कॉलेज के अंकित, अंशिका, शिवाजी शिक्षा निकेतन इंटर काॅलेज की नंदनी, रॉयल हैप्पी किड्स लखना की लक्ष्मी भदौरिया व मां नारायणी इंटर कालेज जसवंतनगर के रोहित राठौर रहे। जिले में इस वर्ष 21,915 परीक्षार्थी पंजीकृतथे। इसमें से 20,108 ने परीक्षा दी। 16,363 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 81.38 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए। परीक्षाफल में प्रदेश में जिला 12 वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed