फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   An old man was beaten with sticks due to a feud, an FIR was lodged against five people.

Etawah News: रंजिश में वृद्ध को लाठी-डंडों से पीटा, पांच पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 17 Jan 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
An old man was beaten with sticks due to a feud, an FIR was lodged against five people.
चकरनगर। रंजिश को लेकर कुछ ग्रामीणों ने एक राय होकर एक वृद्ध पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल वृद्ध काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

यह घटना थाना चकरनगर के गांव कंधेसी घार की है। गांव निवासी सचिन सिंह ने थाने में दी तहरीर दी। इसमें बताया कि उसके चाचा अशोक सिंह (50) गुरुवार शाम करीब सात बजे चकरनगर कस्बे से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव के बाहर मंदिर के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के लोगों ने अचानक लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन

परिजन तत्काल घायल को सीएचसी राजपुर ले गए। यहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। भतीजे सचिन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही भोले सिंह, शंकर सिंह, सोनू उर्फ दादा, जयप्रकाश सिंह और महेंद्र सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी बलराम मिश्रा ने बताया कि आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed