फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amrit Bharat Express and Gomti Express were delayed by two hours.

Etawah News: अमृत भारत एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस दो घंटे रहीं लेट

Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express and Gomti Express were delayed by two hours.
इटावा। हावड़ा-दिल्ली रूट पर आठ से अधिक लंबी दूरी की ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इसकी वजह से अमृत भारत एक्सप्रेस व गोमती एक्सप्रेस दो-दो घंटे देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। इसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शनिवार को हावड़ा-दिल्ली रूट पर अप-डाउन में कई ट्रेनें लेट रहीं। इसमें आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटा 23 मिनट व वैशाली एक्सप्रेस दो घंटा 13 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आई। इसी तरह कोटा-पटना एक्सप्रेस एक घंटा, ऊंचाहार एक्सप्रेस 55 मिनट, फरक्का एक्सप्रेस एक घंटा, अवध एक्सप्रेस एक घंटा 21 मिनट देरी से इटावा जंक्शन पर आईं।
विज्ञापन

इसी तरह कानपुर सेंट्रल-इटावा मेमू एक घंटा 10 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा 16 मिनट आदि ट्रेनें देरी से इटावा जंक्शन पर आईं। अप-डाउन में कई ट्रेनों के लेट आने से दैनिक यात्रियों को परेशानी हुई। वह बस समेत अन्य संसाधनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए। वहीं, आरक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को प्लेटफार्म पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed