फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amount received by dependents of personnel who lost their lives

जान गंवाने वाले कर्मियों के आश्रितों को मिली राशि

Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Amount received by dependents of personnel who lost their lives
इटावा। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान 13 सरकारी कर्मचारियों की कोरोना संक्रमण से जान गई थी, जबकि मरीजों की देखभाल में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता समेत दो लोगों की मौत भी हुई थी। शासन की ओर से इन सभी को आर्थिक मदद की धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

अप्रैल 2021 में प्रदेश में पंचायत हुए थे। इसमें मतदान व मतगणना समेत अन्य चुनावी कार्यों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई थी। ड्यूटी के दौरान कई विभागों के 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित हुई थे। बाद में उनकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शासन की गाइडलाइन के मुताबिक, इन कर्मचारियों की पंचायत चुनाव ड्यूटी के एक महीने के भीतर मौत हुई थी। इसकी सूचना शासन को भेजी गई थी। एडीएम जय प्रकाश ने बताया कि कोरोना से जान गंवाने वाले 13 कर्मचारियों के लिए शासन ने 30-30 लाख रुपये आर्थिक सहायता की राशि जारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें से 12 मृतकों के आश्रितों के बैंक खातों में 30-30 लाख रुपये की धनराशि पहुंचा दी गई है। एक मामले में पारिवारिक दिक्कतों के कारण धनराशि अभी नहीं दी गई है।
एडीएम के मुताबिक, सैफई के गीजा गांव निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता राठौर और बसरेहर के ग्राम पंचायत अधिकारी विशाल श्रीवास्तव की ड्यूटी कोरोना संक्रमितों की देखरेख को सैंपल संकलित करने में लगाई गई थी।

ड्यूटी के दौरान दोनों संक्रमित हो गए थे। बाद में दोनों की मौत हो गई थी। इन दोनों के आश्रितों के लिए शासन ने 50-50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की धनराशि जारी कर दी है। दोनों के आश्रितों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed