{"_id":"644979ff5c6f2416570d68b6","slug":"amonia-gas-risaw-in-cold-storej-etawha-news-c-12-1-202913-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोल्ड स्टोरेज से हुआ अमोनिया का रिसाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोल्ड स्टोरेज से हुआ अमोनिया का रिसाव
Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। शहर के पक्का बाग स्थित कोल्ड स्टोरेज में बुधवार शाम वॉल लीकेज होने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। करीब आधे घंटे कोल्ड स्टोर संचालक ने कर्मचारियों के साथ इसे काबू करने का प्रयास किया। स्थिति न संभलने पर क्षेत्रीय लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। दमकल टीम ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रण में किया।
इकदिल थाना क्षेत्र में शहर के एक कोल्ड स्टोरेज में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे पाइपलाइन का वॉल लीकेज होने से अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। सांस लेने में दिक्कत होने पर लोगों ने पुलिस और दमकल टीम को सूचना दी।
इस पर एसडीएम सदर विक्रम राघव, एसपी सिटी कपिल देव, सीओ सिटी अमित सिंह, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार और फायर दरोगा सनद पटेल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बड़ी संख्या में लोग एकत्रित लोगों को वहां से हटाकर दमकल टीम ने करीब दो गाड़ियों ने पानी का छिड़काव करके करीब आधे घंटे बाद स्थिति पर काबू पाया।
विज्ञापन
डीएचओ सुनील कुमार ने बताया कि फिलहाल स्थिति पर काबू पा लिया गया है। पानी की छिड़काव के बाद अब कोई दिक्कत नजर नहीं आ रही है। तकनीकि टीम को बुलाकर जांच कराई जाएगी। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। फायर दरोगा सनद पटेल ने बताया कि स्थिति पूरी तरह काबू में है।