फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aminabad murder case accused arrested

अमीनाबाद कांड का मुख्य आरोपी होमा गिरफ्तार

Sat, 21 Feb 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 21 Feb 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Aminabad murder case accused arrested

जिले के इकदिल थाना पुलिस को गुरुवार की रात एक बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने नामी बदमाश नादिया गिरोह के सक्रिय सदस्य तथा अमीनाबाद गांव में पांच लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी होमा उर्फ  होम सिंह को धर दबोचा।

विज्ञापन


होमा सात साल से फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके ऊपर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। एसएसपी डॉ. राकेश सिंह ने होमा क ो गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम क ो उक्त इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के मुताबिक वे एसएसआई बिजेंद्र सिंह यादव के साथ गस्त पर थे।

उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि इकदिल थाना क्षेत्र के अमीनाबाद गांव में सात साल पहले हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी होम सिंह उर्फ होमा पुत्र नाथूराम जाटव इस समय महेरा चुंगी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती है। सूचना पर पुलिस ने उक्त नर्सिंग होम पर छापा मारा और होम सिंह को बंदी बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि होमा अमीनाबाद कांड का मुख्य आरोपी है। उसके खिलाफ हत्या, गैंगस्टर दर्ज है। 12 मार्च 2008 को उसने कुख्यात नादिया गिरोह के साथ मिलकर एक ही परिवार के पांच सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

इस बीच हत्याकांड का आरोपी नादिया तथा उसके साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके है। उसकी गिरफ्तारी पर डीआईजी कानपुर की ओर से दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि  होमा के पैर में चोट है, फिलहाल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोर्ट से हो गया था फरार
पुलिस की गिरफ्त में आया होमा शातिर अपराधी है। हत्याकांड के बाद प्रदेश की तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमीनाबाद गांव का दौरा किया था। पुलिस का प्रेसर होने के कारण वह आत्मसमर्पण करने के लिए कोर्ट पहुंच गया था। पुलिस को उसके सरेंडर करने की भनक लग गई थी

इस बीच शातिर दिमाग होमा पुलिस को चकमा देकर कोर्ट से फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस लगातार उसको पकड़ने के लिए प्रयास करती रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। होमा ने बताया कि जिले में चोरी छिपे आता जाता रहता था।

शराब पीकर झगड़ा करना पड़ा महंगा
अमीनाबाद कांड का मुख्य आरोपी होम सिंह उर्फ होमा क ो अपनी बहन की ससुराल में शराब पीकर झगड़ा करना महंगा पड़ गया। शराब पीकर उसने गांव वालों के साथ गालीगलौज की तो गांव वालों ने उसे पीट दिया था। इस पिटाई में उसके पैर में काफी चोट आ गई थी बहन जानकी और बहनोई रामौतार निवासी पदपुरा की मडैया थाना अछल्दा जनपद औरैया उसे इटावा ले आए और महेरा चुंगी स्थित नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।

पुलिस ने उसे नर्सिंग होम से धर दबोचा। होमा ने बताया कि घटना के बाद से ही वह पंजाब चला गया था। वहीं पर मेहनत मजदूरी कर पेट पाल रहा था। कुछ दिन पहले वह घर और रिश्तेदारों का हालचाल लेने आया था। बहन जानकी के घर बुधवार को पहुंचा था कि गांव वालों से विवाद हो गया।


पांच लोगों की गोली मारकर की थी हत्या
अमीनाबाद निवासी होम सिंह उर्फ  होमा ने सात साल पहले नादिया गैंग के साथ मिलकर एक ही परिवार के  पांच लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताते हैं कि उसका गांव के ही एक विश्राम सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसी पर होमा ने विश्राम सिंह पुत्र तुलाराम, रजनी पत्नी विश्राम सिंह, अर्जुन पुत्र विश्राम सिंह, सोनी पत्नी अर्जुन सिंह के अलावा उनके रिश्तेदार रिंकू पुत्र जगदीश जाटव निवासी हिम्मतपुर थाना लवेदी को मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed