फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amesha got first place in poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में अमेषा ने पाया पहला स्थान

Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:17 AM IST
विज्ञापन
Amesha got first place in poster competition
प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को पुरस्कृत करती प्रीति एवं अन्य - फोटो : ETAWAH
इटावा। महाशिवरात्रि महोत्सव की साप्ताहिक श्रृंखला में ब्रह्मकुमारी सिविल लाइंस शाखा परिसर में प्रतियोगिताएं हुईं। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. शिवराज सिंह यादव ने दीप जलाकर किया। रंगोली सजाओ प्रतियोगिता में मनु कुशवाहा प्रथम, मार्गिका सक्सेना द्वितीय और रति अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

‘कल का भारत’ विषय पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में अमेषा सक्सेना ने प्रथम प्राप्त किया। उन्नत वैज्ञानिक टेक्नोलॉजी, भ्रष्टाचार मुक्त, नारी सशक्तीकरण, साक्षर भारत, आर्थिक संपन्न भारत, हरित एवं स्वच्छ भारत सभी विषयों को समाहित करते हुए अद्भुत कला का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वरिष्ठ वर्ग में स्वर्णिम भारत की परिकल्पना के साथ डॉ. विनय कश्यप ने प्रथम, एकता सिंह ने द्वितीय, मोनिका यादव और मार्गिका सक्सेना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उषा यादव, स्नेह अग्रवाल, रीता मेहरोत्रा व मुक्ता अग्रवाल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। ब्रहमकुमारी प्रीती ने सभी प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के कर्णधार हैं।
उनके व्यक्तित्व निखार के लिए स्वस्थ प्रतियोगिताएं आवश्यक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed