फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   american specialist reached lion safari for grishma treatment

ग्रीष्मा के इलाज को सफारी पहुंचे अमेरिका के डाक्टर

Mon, 11 Jul 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 11 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
american specialist reached lion safari for grishma treatment
लायन सफारी में शेर शेरनियों को संक्रमण से बचाने पर विचार विमर्श करते चिकित्सा विशेषज्ञ - फोटो : अमर उजाला

लायन सफारी में बीमार शेरनी ग्रीष्मा के इलाज के लिए रविवार को अमेरिका से डाक्टर पहुंच गए। दिन भर विशेषज्ञ डाक्टरों ने प्रमुख सचिव वन के बीच शेरनी ग्रीष्मा और बाकी शेरों के इलाज पर विचार विमर्श किया।

विज्ञापन


सेडियागो नेशनल पार्क अमेरिका के विशेषज्ञ डा. बारबरा ड्येरेट, डा. एंड्यू ब्लू सफारी पहुंचे। आईवीआरआई बरेली के एक्सपर्ट डा. एके शर्मा, डा. रजत, मथुरा वैटनरी यूनीवर्सिटी के डा. आरपी पांडेय और लायन सफारी के कन्सलटेंट डा. भुवा के साथ अमेरिकी विशेषज्ञों ने शेरों के रहने, खाने पीने और घूमने के प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। शेर शेरनियों के स्वास्थ्य संबंधी विचार विमर्श में वन्य जीव बोर्ड के सदस्य आरपी सिंह यादव, डा. राजीव चौहान, वाइल्ड लाइफ एसओएस के डा. अरुण, डा. इलिया राजा, कार्तिक सत्यनारायण, प्रमुख सचिव वन संजीव शरन और गीता शेषमणि भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


शेरनी ग्रीष्मा को कैनाइन डिस्टेंपर बीमारी हुई है। अन्य शेर शेरनियों में इसका संक्रमण रोकने के लिए सीडी का टीकाकरण कराने पर भी विचार विमर्श किया गया। शेरनी ग्रीष्मा के उपचार के सुझाव भी सेडियागो विशेषज्ञों ने दिए। स्मिथ सोनियन जू एक्सपर्ट से भी निरंतर संपर्क कर सलाह ली जा रही है। मुख्य वन संरक्षक/ निदेशक इटावा सफारी पार्क संजय श्रीवास्तव ने बताया कि शेरनी ग्रीष्मा की हालत स्थिर है। विशेषज्ञों के सुझाए लाइन आफ ट्रीटमेंट के अनुसार शेरनी के स्वास्थ्य पर निगरानी रख इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed