फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amenazado como polica y se llev dinero, joyas y se llev a los ladrones en la bolsa

पुलिस बनकर धमकाया और बैग में रुपये, जेवर रखवाकर ले उड़े लुटेरे

Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Amenazado como polica y se llev dinero, joyas y se llev a los ladrones en la bolsa
जसवंतनगर (इटावा)। बलरई रोड पर सोमवार दोपहर बाइक सवार दो लोगों ने खुद को पुलिस बताकर रिश्तेदारी में जा रहे फिरोजाबाद के दंपती से जेवर और नगदी लूट लिए। पुलिस ने थाने ले जाकर दंपती से जानकारी ली, लेकिन थाना कार्यवाहक प्रभारी को वारदात की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के मोहम्मदपुर बसई थाना क्षेत्र के गढ़ीतिवारी गांव के बहादुर सिंह ससुराल फकीरे की मड़ैया आए थे। सोमवार को वहां से पत्नी अंगूरी देवी को लेकर बाइक से रिश्तेदारी में भोगीपुरा जा रहे थे। बहोरीपुर के सामने बाइक से आए दो लोगों ने रोक लिया। दोनों ने खुद को पुलिस बताकर पहले जेवर सही से पहनने और संभाल कर रखने की नसीहत दी फिर धमका कर बाइक की चाबी निकाल ली। अंगूरी ने जेवर उतार कर बैैग में डाल लिए। बाइक सवार बैग छीनकर भाग निकले। दंपती ने बताया कि बदमाश सोने की दो अंगूठी और झुमके और 15 हजार रुपये लूट ले गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस दंपती को थाने ले गई। बलरई के कार्यवाहक थाना प्रभारी अरुण ने बताया कि लूट की कोई सूचना नहीं है। तहरीर भी नहीं मिली है। सीओ अतुल प्रधान ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। एसओ से बात कर जांच पड़ताल कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed