फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ambulance reached 2 hour late, baby birth on road

दो घंटे देरी से पहुंची 108 एंबुलेंस, सड़क पर जन्मा बच्चा

Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 05 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
ambulance reached 2 hour late, baby birth on road
एंबुलेंस - फोटो : प्रतीकात्‍मक

काम बोलता है का दम भरने वाले सीएम के जिले में ही स्वास्थ्य सेवाएं दम तोड़ती नजर आ रहीं हैं। रविवार को कुछ ऐसा ही मामला सामने आया। लखना पीएचसी पहुंची गर्भवती महिला का पति अस्पताल में किसी कर्मी के न होने पर उसे वापस ले जाने लगा। रास्ते में प्रसव पीड़ा होेने पर लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को फोन किया लेकिन ये दो घंटे देरी से मौके पर पहुंची। तब तक महिला सड़क किनारे बच्चे को जन्म दे चुकी थी।

विज्ञापन

 फतेहपुर जिले के मुरान गांव निवासी सुनील कुमार अपनी पत्नी सोनी देवी के साथ लखना कस्बा स्थित ईंट भट्ठे पर ईंटें पाथने का काम करते हैं। सुनील की पत्नी सोनी देवी गर्भवती थी। प्रसव पीड़ा होने पर रविवार को वह पति के साथ दोपहर करीब साढ़े बारह बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डिलीवरी के लिए पहुंची। दंपति को इसकी जानकारी नहीं थी कि पीएचसी में प्रसव की सुविधा नहीं है। अस्पताल में कोई कर्मचारी भी नहीं मिला। जिसके चलते दंपति वहां से लौट गए। कस्बे के बाईपास मार्ग पर सोनी को तेज प्रसव पीड़ा हुई। आसपास के लोगों ने महिला का दर्द देखा तो 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। लेकिन एंबुलेंस 2 घंटे बाद मौके पर पहुंची। तब तक सोनी सड़क किनारे बच्चे को जन्म दे चुकी थी। दंपति बच्चे के साथ घर लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed