फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Ambedkar jayanti was celebrated throughout the district

जिले भर में मनाई गई अंबेडकर जयंती

Tue, 14 Apr 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Apr 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ambedkar jayanti was celebrated throughout the district

संविधान निर्माता भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती जिले भर में मनाई गई। सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों के साथ ही स्कूल-कालेजों में गोष्ठियों हुईं। इनमें लोगों ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। जगह-जगह लगी प्रतिमाओं पर लोगों ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को याद किया।

विज्ञापन


एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डा. भीमराव अंबेडकर की 124वीं जयंती मनाई गई। अफसरों ने बाबा साहब के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि व्यक्ति का निर्धारण उसके आचरण व उसके कार्यों पर निर्भर करता है।
विज्ञापन


बाबा साहब का व्यक्तित्व महान रहा। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कष्ट उठाए। ताउम्र समाज में फैली बुराईयों और कुरीतियों के खिलाफ  संघर्ष करते रहे। सिटी मजिस्ट्रेट ईश्वरचंद्र ने कहा कि महापुरुषों की जयंती समारोह का आयोजन उनके विचारों व आचरणों को आत्मसात करने के लिए किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महापुरुषों के आदर्श प्रेरणा के स्रोत होते हैं। कार्यक्रम में उपस्थित एडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अमित भट्ट, अशोक तिवारी एडवोकेट, संजय कुमार वर्मा, सूरज सिंह, शिवचरण राठौर, राजेश बाथम आदि ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए।

शहर के एचएमएस इस्लामिया इंटर कालेज के मेस्टन हाल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य मुहम्मद तारिक ने डा. अंबेडकर के चित्र का अनावरण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। लोगों ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

इस मौके पर वरिष्ठ प्रवक्ता साकिब अली खां, परीक्षा प्रभारी मुहम्मद अहमद, मुहम्मद जावेद खां, मुशीर अहमद खां, जेया उल्लाह, नाजिश इकबाल, शाहिद अख्तर, मुहम्मद फैज़ान वारिस, इमरान अंसारी आदि टीचर मौजूद रहे। नगला खादर स्थित डा. भीमराव अंबेडकर बौद्ध महाविद्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर प्राचार्य डा. मुकेश सिंह, प्रबंध समिति अध्यक्ष रामसेवक चौधरी, होतीलाल, धनीराम गौतम, मुन्नीलाल सुमन, महामंत्री शिवराम दोहरे आदि मौजूद रहे। जिला विकलांग एसोसिएशन की गोष्ठी में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार जाटव, महामंत्री संतोष कुमार त्रिवेदी, जयप्रकाश तिवारी, सीमा मिश्रा, श्याम शुक्ला, नरेशचंद्र, भारत सिंह आदि ने विचार रखे।


तहसील चकरनगर के सभागार में डा. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर तहसीलदार मिथलेश कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक छोटे लाल, लेखपाल अहिवरन सिंह, अशोक बाबू, अमर सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। तहसीलदार ने भारतीय संविधान के बारे में जानकारी दी और लोगों को विपत्ति की इस घड़ी में किसानों की हरसंभव मदद की शपथ दिलाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed