{"_id":"64b827b2674861f1670378b9","slug":"amarnath-pilgrims-from-bharthana-stranded-in-jammu-etawha-news-c-216-1-etw1002-793-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भरथना से गए अमरनाथ यात्री जम्मू में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भरथना से गए अमरनाथ यात्री जम्मू में फंसे
Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Wed, 19 Jul 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
भरथना। भारी बारिश के बीच पहाड़ धसकने से अमरनाथ यात्रा पर गए यात्री रास्ते में फंस गए हैं। सभी जम्मू में सुरक्षित हैं। बाबा बर्फानी सेवा समिति भरथना के अध्यक्ष व सभासद सुशील पोरवाल नानूबाबा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने साथियों समेत बुधवार की सुबह अमरनाथ गुफा जाने के लिए वाहन से जम्मू से लगभग 300 किलोमीटर दूर स्थित पहलगांव के लिए चले थे।
जम्मू से करीब सौ किलोमीटर आगे निकल आने पर रास्ते मे सुरक्षाकर्मियों की ओर से रोक दिया गया। आगे भारी बारिश होने व पहाड़ी धसकने से रास्ता बंद होने की जानकारी देते हुए वापस जाने की सलाह दी। जानकारी व सलाह पर वह साथियों सहित पुनः जम्मू आकर रुके हैं। आगामी तीन-चार दिनों में रास्ता खुलने पर पुनः बाबा अमरनाथ के पावन दर्शन करने जाने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने बताया कि यहां मूसलाधार बारिश हो रही है। इसका असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ रहा है। उनके साथ मनोज राठौर, दीपक यादव, हरीश माधवानी, दीपक बजाज, शिव कुमार यादव, अरविंद कुमार एक साथ होटल में सकुशल रुके है। सभी 17 जुलाई को अमरनाथ यात्रा पर भरथना से सात श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था। संवाद