फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Amar Shaheed Kalash Yatra

अमर शहीद कलश यात्रा निकाली

Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Amar Shaheed Kalash Yatra
इटावा। जलिया वाला बाग कांड के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को नगर में ज्ञान स्थली एकेडमी से अमर शहीद कलश यात्रा निकाली। इससे पहले जिलाधिकारी जेबी सिंह एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री रमेश, पिलुआ महावीर मंदिर के महंत हरभजन दास ने कलश को रथ में रखा। जिसे जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश में जलिया वाला बाग कांड की मिट्टी है। कलश यात्रा कानपुर प्रांत के जिलों का भ्रमण करेगी। आठ फरवरी को बिठूर कानपुर में समापन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा, कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ज्ञानस्थली एकेडमी के प्रबंधक शिव प्रसाद यादव, नारायण कॉलेज के चेयरमैन इंजीनियर अंकित तिवारी, जिला प्रमुख प्रांत उपाध्यक्ष डा. शैलेन्द्र शर्मा, जिला प्रमुख डा. पद्मा त्रिपाठी, नगर मंत्री अक्षय प्रताप सिंह चौहान, विभाग संगठन मंत्री अंशुल विद्यार्थी, अनिरुद्ध, कुशल, अभिषेक आनंद, अंशुमान, तान्या, आकांक्षा, मालिनी, दीपक, मृत्युंजय, विशाल, अजय राजपूत, हिमांशु आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन जिला संयोजक हिमांशु त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed