{"_id":"6ad506ac1dcbe0104d051281","slug":"allegation-of-providing-17-kg-of-rations-instead-of-20-kg-for-four-units-etawah-news-c-216-1-etw1005-151710-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चार यूनिट पर 20 किलो की जगह 17 किलो राशन देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चार यूनिट पर 20 किलो की जगह 17 किलो राशन देने का आरोप
Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
लवेदी। ग्राम पंचायत असदपुर- बरौली में राशन वितरण को लेकर ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों ने एसडीएम चकरनगर को प्रार्थना पत्र देकर निर्धारित मात्रा से कम राशन देने का आरोप लगाकर मामले की शिकायत कर जांच कराने की मांग की है।
अश्विनी कुमार ने बताया कि उनके राशन कार्ड में चार यूनिट दर्ज हैं। इसके आधार पर 20 किलो राशन मिलना चाहिए। आरोप है कि उन्हें करीब 17.5 किलो ही अनाज दिया जाता है। इस तरह प्रत्येक वितरण में करीब ढाई किलो राशन कम मिलता है। सुभाष चंद्र का आरोप है कि कम राशन देने की समस्या कई साल से चली आ रही है। विरोध करने पर धमकियां दी जाती हैं, जिससे लोग शिकायत करने से भी डरते हैं।
भगवान सिंह, दिलीप कुमार, रुक्मिणी, ओम नारायण, गणेश प्रसाद और सुनील कुमार समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन तौलने में इस्तेमाल होने वाली बाल्टी का वजन भी अनाज के साथ जुड़ जाता है, जिससे लाभार्थियों को निर्धारित मात्रा से कम राशन मिलता है। उधर, एसडीएम चकरनगर रोहित कुमार मौर्य ने कहा कि शिकायत के आधार जांच करवाई जाएगी। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।