फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   All six murderers away from police's hold

पुलिस की पकड़ से दूर सभी छह हत्यारोपी

Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
All six murderers away from police's hold
किल्ली सुल्तानपुर गांव में जमीन के विवाद में हुई महिला की हत्या मामले के सभी छह आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी परिवार के पिता, उसके तीन बेटों और दो पुत्रवधुओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली सुल्तानपुर गांव निवासी नवाब सिंह पुत्र भजनलाल ने खानदान के ही अर्जुन सिंह व उसके परिवार के खिलाफ पत्नी राजेश्वरी देवी की हत्या और बेटे अनुज व बेटी नविता की हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
अर्जुन सिंह पर आरोप है कि वह राजेश्वरी देवी के नाम जमीन पर कब्जा किए हुए था। प्रशासन की मदद से 4-5 महीने पहले ही उससे कब्जा लिया था। इसी बात से अर्जुन चिढ़ा हुआ था। वह पहले भी कई बार मारपीट कर चुका था।
विज्ञापन

10 जून को भी घर में घुसकर उसने व उसके परिवार के लोगों ने मारापीटा था। इसी बात की शिकायत करने गई उसकी पत्नी, बेटे व बेटी पर रास्ते में बंबा के पास लाठी डंडों व लोहे की रॉड से हमला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें पत्नी की जान चली गई। बेटा-बेटी घायल हुए। पुलिस ने अर्जुन सिंह पुत्र बाबूराम, उसके बेटों गुड्डू, नीटू व पुष्पेंद्र के अलावा गुड्डू की पत्नी मंजू और नीटू की पत्नी अर्चना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। आरोपी परिवार के कुछ हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed