{"_id":"59553eb94f1c1b2a5a8b47b0","slug":"akhilesh-to-be-chief-minister-again-ram-gopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश को दुबारा मुख्यमंत्री बनवाएंगे:रामगोपाल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश को दुबारा मुख्यमंत्री बनवाएंगे:रामगोपाल
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Thu, 29 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने कहा कि वे अखिलेश यादव को फिर से प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य लेकर चले हैं। इस लक्ष्य को पूरा करके रहेंगे। उन्होंने नेताओं, कार्यकर्ताओं से कहा कि गरीबों की दुआओं से कल्याण होता है और बददुआओं से विनाश होता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गरीबों की दुआएं लेने के लिए हम सभी लोगों को ईमानदारी के साथ काम करना होगा। हम लोगों की कोशिश होनी चाहिए कि कभी किसी गरीब को कोई दुख या तकलीफ न पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में जब विवाद चल रहा था तो मैंने मुंबई से नेताजी को एक चिट्ठी लिखकर कहा था कि यह धर्मयुद्ध है और इस धर्मयुद्ध में वे अखिलेश यादव के साथ हैं। आज भी उसकी बात पर कायम हैं। अखिलेश यादव के साथ हैं और हमेशा उनके साथ रहेंगे। प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि हम सभी समाजवादियों का यह लक्ष्य होना चाहिए कि अगले विधानसभा चुनाव के बाद फिर से अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें। सपा महासचिव ने कहा कि जो लोग भूख से कम खाते हैं वे हमेशा स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते हैं। बीती रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में सपा नेता व कार्यकर्ता पहुंचे। समारोह को सपा महासचिव नरेश अग्रवाल, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बलराम यादव, ओमप्रकाश सिंह, अरविंद सिंह गोप ने संबोधित किया। संचालन कवि उदय प्रताप सिंह ने किया ।
विज्ञापन