{"_id":"3d8e0beeccfaedc3f9b88d04924313d8","slug":"akhilesh-s-lion-will-no-longer-stack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश के शेर, अब नहीं होंगे ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश के शेर, अब नहीं होंगे ढेर
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट लायन सफारी में अब शेर ढेर
विज्ञापन
नहीं होंगे। इन्हें बचाने के लिए विदेशी डाक्टरों की सलाह ली जा रही है।
लंदन के डाक्टर आ चुके हैं। जल्द ही अफ्रीका के डाक्टर भी लायन सफारी का
जायजा लेंगे। लायन सफारी में एक के बाद एक तीन शेर और पांच शावकों की मौत
के बाद मुख्यमंत्री ने सफारी की व्यवस्थाओं को चुस्त- दुरुस्त करने की ठान
ली है।
तमाम प्रयास के बाद भी स्थानीय चिकित्सक शेरों को बचाने में नाकाम रहे तो अब अब सफारी में विदेशी डाक्टरों से परामर्श ली जा रही है। इतना ही नहीं ब्रीडिंग सेंटर की व्यवस्थाओं में भी भारी फेरबदल की तैयारी चल रही है। लायन सफारी पहुंचे लंदन के डाक्टर जौनाथन क्रैकनेल ने कई अहम बदलाव के सुझाव दिए हैं।
इसके साथ ही अफ्रीका के डाक्टरों से भी संपर्क साधा जा रहा है। भविष्य में कुछ और विदेशी विशेषज्ञों के भी सफारी पहुंचने की संभावना है। माना जा रहा है कि इसके बाद सफारी में सबकुछ अच्छा होगा। खुशहाली के साथ शेरों का कुनबा बढ़ेगा और पर्यटकों के लिए सफारी के दरवाजे खुल जाएंगे।