{"_id":"6aeb8262f24084b47303819a","slug":"aimim-submits-memorandum-regarding-security-and-facilities-in-markets-during-the-festive-season-etawah-news-c-216-1-etw1002-152671-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: त्योहार पर बाजारों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: त्योहार पर बाजारों की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर एआईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच व्यापारियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं को लेकर एआईएमआईएम ने आवाज उठाई है। बुधवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कराने और समस्याओं का समाधान कराने की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, चोरी, लूट और छिनैती की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए विशेष गश्त कराने तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की गई। इसके साथ ही बाजारों में नियमित साफ-सफाई, कूड़ा निस्तारण और नालियों की सफाई कराने पर जोर दिया गया।
पार्टी पदाधिकारियों ने खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त कराने और त्योहार के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। बाजारों में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बेहतर यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था करने को कहा। आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए प्रमुख बाजारों में अग्निशमन विभाग की टीम तैनात करने की मांग की गई।
विज्ञापन
इसके अलावा बाजारों में पेयजल और सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था कराने तथा छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किए जाने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।
जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन वारसी ने कहा कि त्योहारों पर बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंचते हैं। ऐसे में व्यापारियों की सुरक्षा और नागरिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। प्रशासन संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी करे, जिससे व्यापारी निर्भीक होकर कारोबार कर सकें और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव अजय प्रताप सिंह कुशवाहा, मोहम्मद एहसान खान, नईम अली, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलमान सिद्दीकी, जिला मीडिया प्रभारी शावेज राईन, जिला सचिव मोहम्मद ऐजाज खान, राजा कुरैशी, मोहम्मद असलम, शरीफ खान, इमरान मोहम्मद, मोहम्मद शमन, जाविद अली, अरमान, आमिर खान, रियाज उर्फ भोला, समीर, अयान रजा कुरैशी, विशाल जाटव, सलीम और अदनान खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।