फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aijisiel be impressive debut today

आईजीसीएल का आज होगा शानदार आगाज

Sat, 27 Dec 2014 11:54 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो /अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 27 Dec 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aijisiel be impressive debut today

सैफई महोत्सव के तहत इंडियन ग्रामीण क्रिकेट लीग (आईजीसीएल) का रविवार को शानदार आगाज होगा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बतौर मुख्य अतिथि टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को दिनभर टूर्नामेंट की तैयारियों का दौर चला। प्रशासनिक अमला भी मैच की तैयारियों में जुटा रहा।

विज्ञापन


आईजीसीएल के संयोजक अनुराग भदौरिया ने बताया कि सैफई के अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स स्टेडियम में 7 जनवरी तक टूर्नामेंट का आयोजन होगा। रविवार को सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आईजीसीएल का शुभारंभ करेंगे। मैच की ब्रांडिंग फिल्म अभिनेत्री मंदिरा बेदी, गायिका शिल्पा राव, गायक तोषी सारिक, सिंगर बादशाह आर्केस्ट्रा बैंड के साथ करेंगे। उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, उड़ीसा छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल की 16 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आईजीसीएल एक माध्यम है ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का। हमारी संस्था लगातार इस तरह के मैच कराकर अच्छे खिलाड़ियों का चुनाव करके उन्हें प्रशिक्षण आदि दिलाकर मौका दे रही है। उन्होंने बताया कि मैच 15 ओवर का होगा। प्रतिदिन दो मैच खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक आठ सौ टीमें आईजीसीएल मैच खेल चुकी हैं। वर्ष 2009 से लखनऊ के बक्शी तालाब से इस मैच की शुरुआत हुई थी। इसके बाद यूपी सहित पश्चिम बंगाल सहित अन्य प्रदेशों में मैच करा चुके हैं। सैफई में मैच कराने के लिए मुख्यमंत्री ने बुलाया तो चला आया।

उन्होंने कहा कि सैफई की धरती पर आईजीसीएल एतिहासिक होगा। दूसरी ओर डीएम नितिन बंसल, एसएसपी डा. राकेश सिंह, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह यादव ने भी आला अफसरों के साथ स्टेडियम पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


रविवार को मुख्यमंत्री आईजीसीएल का उद्घाटन करेंगे। इसके चलते वह शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे सैफई पहुंच गए। यहां उन्होंने अफसरों से तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह सीधे गेस्ट हाउस चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed