फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Agra-Kanpur highway jammed for seven and a half hours

हाईवे पर लगा जाम, धूप में बिलबिलाए चालक और सवारियां

Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Agra-Kanpur highway jammed for seven and a half hours
फोटो संख्या 15 व 16 हाईवे पर लागा जाम - फोटो : ETAWHA
आगरा-कानपुर हाईवे की एक लेन पर सोमवार देर रात ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होने और मंगलवार सुबह दूसरी लेन पर मरम्मत का काम चलने के कारण जाम लग गया। करीब साढे़ सात घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भारी वाहन आड़े तिरछे खड़े होने से सर्विस रोड पर भी आवागमन प्रभावित रहा। चालक और वाहनों पर सवार लोग धूप में बिलबिलाते रहे।
कुछ लोगों ने उतरकर आसपास छोटे पौधों की छांव का सहारा लिया। दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस ने एक लेन से दोनों तरफ का यातायात रेंगते हुए शुरू कराया।
एनएच-2 (आगरा कानपुर हाईवे) में सोमवार रात करीब तीन बजे ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक टकरा गए। इससे कानपुर से आगरा जाने वाली लेन में यातायात ठप हो गया। वाहन दूसरी लेने से निकलते रहे।
विज्ञापन

करीब छह बजे जेबीसी से ट्रकों को हटाया गया। सुबह करीब आठ बजे आगरा से कानपुर जाने वाली लेन पर मरम्मत का काम शुरू होने से यातायात रोक दिया गया। कुछ ही देर में आईटीआई चौराहा के पास से मानकिपुर मोड़ तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे पर यातायात ठप होने से ट्रक और अन्य वाहन चालकों ने वाहन सर्विस रोड से निकालने शुरू कर दिए। सर्विस रोड पर गड्ढे होने और आड़े तिरछे वाहन खड़े हो जाने से सर्विस रोड पर आवागमन भी ठप हो गया।
दोपहर 12 बजे के बाद पुलिस हाईवे पर पहुंची और तिरछे खड़े वाहनों को निकलवाना शुरू किया। करीब ढाई घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। इस प्रकार करीब साढे़ सात घंटे तक लोगों को जाम से जूझना पड़ा।

जाम में फंसे 15 से अधिक ट्रकों के ऊपर राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से लौट रहे मजदूर और उनके परिवार सवार थे। ट्रकों पर सवार मजदूरों की संख्या 30 से 40 थी। दोपहर में तेज धूप होने से मजदूर और उनके परिवार प्यास से बिलबिलाते रहे। कुछ ट्रकों के नीचे बैठ गए तो कुछ ने कपड़े व धोती दो ट्रकों में बांधकर छाया की।
जयपुर से फर्रुखाबाद जा रहे सुशील भी परिवार के साथ ट्रक में सवार थे। धूप के कारण आईटीआई चौराहे पर ट्रक से उतर गए और पेड़ की छांव का सहारा लिया। सुशील ने बताया कि जयपुर वेलदारी करते हैं।

अब फर्रुखाबाद तक क्या साधन मिलेगा कुछ नहीं कर सकते। प्यास के कारण मजदूर आसपास लगे हैंडपंप पर भीड़ लगाकर प्यास बुझाते रहे। हरियाणा से लखनऊ जा रहे धर्मेंद्र ने बताया जाम की वजह से ट्रक से उतर गए। आगे पैदल जाएंगे, कोई वाहन मिला तो बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed