फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the surgery, Sepoy David was shifted to the general ward.

Etawah News: ऑपरेशन के बाद सिपाही डेविड को जनरल वार्ड में किया गया शिफ्ट

Mon, 20 Jul 2026 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
After the surgery, Sepoy David was shifted to the general ward.
इटावा। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र में पुलिस टीम पर हुई फायरिंग में गंभीर रूप से घायल इटावा एसओजी के सिपाही डेविड चौहान के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। सफल ऑपरेशन के बाद रविवार को डॉक्टरों ने उनकी स्थिति में सुधार देखते हुए उन्हें आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। अस्पताल में उनका उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार को एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव और सीओ आयुषी सिंह आगरा स्थित पुष्पांजलि अस्पताल पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने डेविड से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और डॉक्टरों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। अधिकारियों ने डॉक्टरों से उपचार की प्रगति पर चर्चा करते हुए हर संभव चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने डेविड का हौसला बढ़ाते हुए जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं भी दीं। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि डेविड की हालत पहले की अपेक्षा काफी बेहतर है। पुलिस विभाग भी उपचार से जुड़ी हर व्यवस्था पर नजर बनाए हुए है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार डेविड के पेट में धंसी गोली को सफल ऑपरेशन के जरिए निकाल दिया गया था। ऑपरेशन के बाद संक्रमण और अन्य संभावित जटिलताओं को देखते हुए उन्हें आईसीयू में रखा गया था। अब स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें जनरल वार्ड में स्थानांतरित किया गया है। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अभी कुछ दिन और निगरानी में रखकर उपचार जारी रहेगा। उधर, इसी मुठभेड़ में घायल हुए दूसरे सिपाही पुष्पेंद्र की हालत भी स्थिर बनी हुई है। पुष्पेंद्र कंधे को चीरते हुए गोली निकल गई थी और उपचार के बाद उसकी स्थिति लगातार बेहतर हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed