फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the dispute, the woman committed suicide by hanging

विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर जान दी

Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
After the dispute, the woman committed suicide by hanging
इकदिल। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार की रात दंपती के बीच विवाद के बाद शनिवार को तड़के तीन बजे महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सास ने शव लटका देखकर सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन

परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतारा। इसी बीच मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोप के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

इकदिल के दौलतपुर गांव निवासी उपेंद्र की शादी 2016 की फरवरी माह में नेवरपुर गांव के सुरेंद्र सिंह की बेटी जयमाला (25) से हुई थी। दंपती का तीन साल का बेटा प्रशांत है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के समझाने पर दोनों अलग-अलग सो गए थे। शनिवार को तड़के करीब तीन बजे उपेंद्र की मां श्रीकांति उठकर कमरे से बाहर गई तो बहू जयमाला को चारपाई पर नहीं देखकर बेटे उपेंद्र को जगाया। मां-बेटा कमरे की तरफ गए तो जयमाला का शव पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था।
सास के चीखने व चिल्लाने की आवाजें सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इसी दौरान परिजनों ने शव को फंदे से नीचे उतार दिया। सूचना पर नेवरपुर गांव से लड़की के परिजन मौके पर पहुंचे और डॉयल 112 पर सूचना दी।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। सुबह सीओ सिटी दरवेश कुमार, थाना प्रभारी रमेश सिंह, नायब तहसीलदार भरथना विशाल यादव गांव में पहुंचे और मायके पक्ष व पति से पूछताछ की।
मृतका के भाई हरिकिशोर ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बहन को मायके वालों से रुपये लाने को प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने बहन की पीटाई की और रस्सी से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी पति को मौके से हिरासत में लिया, जबकि अन्य लोग पहले भी भाग निकले थे। सीओ सिटी दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति उपेंद्र कुमार, ससुर ओम प्रकाश, सास श्रीकांति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed