फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After the death of his wife and three children, the businessman uploaded a photo and posted a status

'सब लोग खत्म हो गए': पत्नी-तीन बच्चों की मौत के बाद फोटो के साथ लगाया स्टेटस, खुद जान देने निकला कारोबारी पति

Tue, 12 Nov 2024 05:50 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, इटावा
अमर उजाला नेटवर्क, इटावा Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Nov 2024 05:50 AM IST
सार

पुलिस को महिला और उसके तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आ रही है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पति ने ही पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेटस लगाकर और 112 पर पुलिस को पत्नी, तीनों बच्चों के जहर खाकर जान देने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
After the death of his wife and three children, the businessman uploaded a photo and posted a status
etawah suicide - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालपुरा में पत्नी और तीन बच्चों की मौत के बाद सराफा कारोबारी ने पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेट्स लिखा कि यह सब खत्म हो गए और इसके बाद वह खुद जान देने के लिए रेलवे ट्रैक पर चला गया। रात में जिसने भी घटना मोहल्ले में सुनी वह दौड़ा चला आया।

विज्ञापन

बड़े भाई अवधेश वर्मा ने बताया कि सबकुछ सामान्य था। किसी तरह का घर में कोई तनाव नहीं था। क्यों इस तरह की घटना हुई इसका भी पता नहीं। बताया कि शाम करीब चार बजे मुकेश घर पर नगर पालिका चौराहे पर मिला था। सबकुछ ठीकठाक लग रहा था। उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी भाव्या को पढ़ने के लिए कानपुर भेजा हुआ था। बाकी बच्चों यही पढ़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस और अधिकारी रात तक सभी तरह की जांच कर रहे थे। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य में जुटाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात लगभग 10 बजे घर पहुंची पुलिस को महिला और उसके तीन बच्चे मृत अवस्था में पड़े मिले। प्रथम दृष्टया सभी की मौत जहरीला पदार्थ खाने से होने की बात सामने आ रही है। पूछताछ में यह भी पता चला है कि पति ने ही पत्नी और बेटी के फोन पर स्टेटस लगाकर और 112 पर पुलिस को पत्नी, तीनों बच्चों के जहर खाकर जान देने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

जान देने रेलवे ट्रैक पर पहुंचा कारोबारी
इटावा जिले में मोहल्ला लालपुरा के एक सराफा कारोबारी को जीआरपी ने आत्महत्या के प्रयास में जंक्शन के पास स्थित रेलवे ट्रैक से पकड़ लिया। पूछताछ करने पर उक्त व्यक्ति की पत्नी और तीन बच्चों की मौत की जानकारी मिली। इस पर पुलिस में खलबली मच गई।

मरने की वजह पारिवारिक कलह बताई
घटना की वजह पारिवारिक कलह बताई गई है। इस पर जीआरपी ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस को भूतल पर बने कमरे में ताला पड़ा मिला। ताला तोड़कर पुलिस अंदर गई तो रेखा, अभीष्ट और भाव्या के शव पड़े थे।

पहली मंजिल पर जाकर देखा तो वहां भी कमरे में ताला पड़ा था। अंदर जाकर देखा तो छोटी बेटी काव्या का शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने मुकेश को हिरासत में ले लिया था। मुकेश ने पारिवारिक कलह में जान देने की बात बताई है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि मुकेश सराफा कारोबारी है।

वह जंक्शन स्टेशन के पास जान देने के लिए मरुधर ट्रेन के नीचे लेट गया था। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे बाहर निकाला तो घटना की पूरी जानकारी हुई। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह में स्वेच्छा से सभी के जान देने की बात सामने आई है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।

संयुक्त परिवार में रहते थे तीन भाई
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में सराफा कारोबारी मुकेश वर्मा (45) संयुक्त परिवार के साथ रहते है। तीन भाइयों का परिवार भी इसी घर में रहता है। सोमवार रात करीब 08:20 मिनट पर मुकेश ने अपनी पत्नी रेखा और बेटी के फोन पर उनकी मौत का स्टेटस लगाया।

कारोबारी ने पुलिस को फोन पर दी सूचना
मुकेश ने 112 नंबर पर पत्नी रेखा, बड़ी बेटी भाव्या (19), काव्या (17), अभीष्ट (13) के जहर खाकर मरने की सूचना दी और फोन स्विच ऑफ कर लिया। कोतवाली पुलिस सूचना देने वाले की तलाश ही कर रही थी कि इस दौरान लगभग नौ बजे जीआरपी ने जंक्शन स्टेशन के पास से मुकेश को आत्महत्या करने का प्रयास करते हुए पकड़ लिया।

भूतल पर मिले रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव
पूछताछ में आरोपी ने अपने पत्नी और बच्चों के मरने की जानकारी दी। इस पर करीब 10 बजे कोतवाली पुलिस घर पर पहुंचे। घर के भूतल पर बने कमरे में पुलिस को रेखा, भाव्या और बेटे अभीष्ट के शव पड़े मिले, जबकि पहली मंजिल पर बने कमरे में काव्या का शव पड़ा मिला।

कारोबारी पर पुलिस को शक
पुलिस को अंदेशा है कि मुकेश ही घटना को अंजाम देकर खुद जान देने जा रहा था। फिलहाल मुकेश को हिरासत में ले लिया है। घटना की जानकारी पर मोहल्ले में भीड़ एकत्रित हो गई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि एक ही घर में मां और तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed