फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After scrutiny, teachers will keep the original educational records

जांच के बाद शिक्षकों के पास ही रहेंगे शैक्षिक मूल अभिलेख

Wed, 29 Jul 2020 07:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
After scrutiny, teachers will keep the original educational records
प्रदेश में सरकारी व सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं के शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन में अब मूल अभिलेख जांच के बाद वापस किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने अनामिका शुक्ला प्रकरण सामने आने के बाद मूल अभिलेख कार्यालयों में जमा करने के आदेश दिए गए थे। शिक्षकों ने इस पर आपत्ति जताई थी।
माध्यमिक शिक्षक संघ चंदेल गुट के प्रांतीय संरक्षण समिति के संयोजक श्रीनारायण दुबे, प्रान्तीय मंत्री अरुण दुबे ने बताया कि शिक्षक संगठनों की उठाई गई इस न्यायसंगत मांग को प्रदेश शासन ने गंभीरता से लेते हुए मूल शैक्षिक अभिलेख जमा किये जाने के आदेश को वापस ले लिया है।
जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान ने बताया कि जनपद में इस समस्या से जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया गया था।
इसमें उनकी सूझबूझ से इस समस्या का निराकरण उसी समय ही किया जा चुका है। किन्तु अब शासन स्तर पर निर्णय होने से अन्य अनेक जनपदों में व्याप्त इस समस्या का समाधान हो गया है।
विज्ञापन

जिला मंत्री तरुण तिवारी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा शासन से जिला संगठन ने मांग की है कि कोविड - 19 की महामारी एवं पूर्वांचल में बाढ़ की विभीषिका से उतपन्न निर्धन परिवारों पर आए आजीविका के संकट को देखते हुए इस शैक्षिक सत्र का बोर्ड परीक्षा व पंजीकरण शुल्क समाप्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed