फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After permission from the High Court, the rape victim underwent abortion.

Etawah News: हाईकोर्ट से अनुमति के बाद दुष्कर्म पीड़िता का कराया गर्भपात

Sun, 12 Apr 2026 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
After permission from the High Court, the rape victim underwent abortion.
आयुर्विज्ञान विवि में भर्ती बेसहारा महिला से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा। हाईकोर्ट से अनुमति के बाद दुष्कर्म पीडि़त मानसिक बीमार महिला का आयुर्विज्ञान विवि में गर्भपात करा दिया गया है। डॉक्टरों की टीम महिला की लगातार निगरानी कर रही है।
18 मार्च को आयुर्विज्ञान विवि के मनोरोग विभाग में भर्ती महिला के साथ दुष्कर्म की सूचना विभागाध्यक्ष एके मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को दी थी। विवि प्रबंधन की प्रथम दृष्टया जांच में सफाई कर्मी रवींद्र दुष्कर्म का आरोपी पाया गया था। सूचना पर पहुंची सैफई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

विवि प्रबंधन की ओर से तीन अलग-अलग जांच टीमें गठित की गई थीं। इनमें से मेडिकल टीम ने पीड़िता के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का हवाला देकर उसका गर्भपात कराने की सलाह दी थी। इसके लिए आयुर्विज्ञान की लीगल टीम ने हाईकोर्ट ने प्रार्थना पत्र दिया था। मेडिकल रिपोर्ट का संज्ञान लेकर हाईकोर्ट ने गर्भपात के लिए छह अप्रैल को अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 अप्रैल को आयुर्विज्ञान विवि ने महिला का गर्भपात करा दिया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पीड़िता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की 24 घंटे निगरानी कर रही है। प्रवक्ता सोमेंद्र पाल ने बताया कि पीड़िता की मानसिक और शारीरिक स्थितियों को देखते हुए हाईकोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अनुमति मिलने पर महिला का गर्भपात कराया गया है। महिला पूरी तरह से स्वस्थ है। उसकी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed