फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After killing the teenager, the dead body was thrown in the drain

किशोरी की हत्या कर शव नाले में फेंका

Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
After killing the teenager, the dead body was thrown in the drain
इटावा। शहर कोतवाली के करनपुरा कोरियन टोला से दो दिन पहले लापता हुई किशोरी का शव शुक्रवार को घर से कुछ दूर स्थित नाले में मिला। गले में प्लास्टिक की रस्सी कसी मिली, जिससे पुलिस गला घोटकर हत्या की बात कह रही है।
विज्ञापन

कोरियन टोला में मजदूर नानकचंद्र परिवार के साथ रहता है। बुधवार की दोपहर एक बजे उसकी 16 साल की बेटी तुलसी घर के पास स्थित एक दुकान से गृहस्थी का सामान खरीदने गई थी। उसके बाद घर नहीं लौटी।
विज्ञापन

परिजनों ने तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। नानक चंद्र ने बेटी के अपहरण की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को तुलसी के अपहरण का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानक चंद्र का कहना है कि परिवार के लोग तुलसी की खोजबीन करते रहें, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। शुक्रवार को मोहल्ले के कुछ बच्चे के पास खेल रहे थे।
उसी दौरान तुलसी के घर से पांच सौ मीटर दूर स्थित झाड़ियों के पास स्थित नाले में उसका शव देखा गया। इसकी जानकारी बच्चों ने तुलसी के परिजनों व मोहल्ले के लोगों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।
इसी बीच एसएसपी जेपी सिंह, एसपी सिटी कपिल देव, सीओ राजीव प्रताप सिंह फोरेंसिक, डाग स्क्वाड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। क्राइम ब्रांच की टीम को भी बुलाया गया।

अफसरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वॉड ने भी सुराग तलाशने की कोशिश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। तुलसी के गले में प्लास्टिक की रस्सी कसी होने से परिजनों ने हत्या कर शव नाले में फेंकने की आशंका जताई।
पुलिस भी प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही मान रही है। सीओ ने बताया कि मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed