फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   AE bharthana beaten by villagers

भरथना में एई को ग्रामीणों ने गाड़ी से खींच कर पीटा

Thu, 15 Jan 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 15 Jan 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
AE bharthana beaten by villagers

लाइन लॉस तथा विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विद्युत अभियान में शामिल एक दल को भरथना क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। कार्यशैली से नाराज लोगाें ने एई मीटर को गाड़ी से नीचे खींच लिया तथा लातघूंसों से जमकर पीट दिया। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से टीम को एक घंटे बाद सुरक्षित निकाला।

विज्ञापन


समाचार लिखे जाने के तक विद्युत कर्मियों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई थी। उधर अभियान के तीसरे दिन  बकाया जमा नहीं किए जाने पर 51 उपभोक्ताआें के कनेक्शन विच्छेदित कर दिए गए है। जिले भर के लिए गठित छह दलाें ने 440 घरों में दस्तक दी है। तीसरे दिन 38.42 लाख का राजस्व वसूल किया गया है।
विज्ञापन


अभियान के तीसरे दिन भरथना एसडीओ डीके सिंह, सहायक अभियंता मीटर प्रमोद कुमार कुशवाह टीम के साथ बुधवार को कल्पना नगर में भरथना-ऊसराहार मार्ग के किनारे स्थित आवासों चेकिंग कर ग्राम भोली पहुंचे, जहां चेकिंग टीम को ग्रामीणों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामसिंह नगर नगला बाग मोड़ पर स्थित पावर कनेक्शन को देखकर गाड़ी से उतरी चेकिंग टीम में शामिल एई मीटर प्रमोद कुमार द्वारा कनेक्शन केबिल में कट देखकर केबिल व मीटर उखाड़ देने से नाराज ग्रामीणों ने एई मीटर को गाड़ी से खींचकर पीटना शुरू कर दिया।

टीम के अन्य सदस्य भाग खडे़ हुए। नगला भारा के सामने ग्रामीणों ने रास्ते लकड़ी डालकर चेकिंग टीम को घेर लिया। उप निरीक्षक हुकुम सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे के बाद विद्युत चेकिंग टीम में शामिल अधिकारियों ने भरथना सुरक्षित आकर राहत की सांस ली।

कृष्णा आटा चक्की मालिक प्रेम सिंह पुत्र रामसिंह यादव ने बताया कि बुधवार को बिजली चेकिंग को पहुंची टीम द्वारा निर्धारित सनमन शुल्क जमा करने बावजूद टीम ने अभद्र कार्यशैली अपनाई और केबिल व मीटर उखाड़ फेंके।
शहर के गाड़ीपुरा तथा तहसील क्षेत्र में बुधवार को अभियान चलाया गया।

एक्सईएन खंड-1 राजेश ग्रोवर ने बताया कि टीमों के द्वारा 168 कनेक्शन चेक किए गए है। छह चोरी के मामले सामने  आए है सभी से 36 हजार का समन शुल्क वसूल किया गया है। खंड़-2 की जानकारी देते हुए अधीक्षण अभियता धनीराम मौर्य ने बताया कि छह दलों के द्वारा 272 कनेक्शन चेक किए गए है। 12 चोरी के  मामले पकड़े गए है। 9 उपभोक्ताओं ने 1.60 लाख का समन शुल्क जमा कर दिया है तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।

चकरनगर में दो को विद्युत चोरी करते पकड़ा
कस्बा चकरनगर एवं हनुमंतपुर में चेकिंग के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं और दुकानदारों में अफ रातफरी रही है। पुलिस बल के साथ एसडीओ आरबी चौधरी के नेतृत्व में अवर अभियंता चकरनगर राजेंद्र सिंह, अवर अभियंता बकेवर राजेश कुमार, अवर अभियंता इकदिल अमर बहादुर आदि ने चकरनगर में दो एवं हनुमंतपुर चौराहे पर एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ा गया।


इनसे 16 हजार रुपये समन शुल्क के रूप में जमा कराए। पांच लोगों के मीटर घरों से बाहर लगवाए गए। 4 लाख 26 हजार की राजस्व वसूली की गई। घरेलू कनेक्शनों को कॉमर्शियल किया गया। टीम द्वारा 1 लाख 26 हजार की मौके पर वसूली की गई। विद्युत उपकेंद्र चकरनगर पर ओटीएस के तहत 9 लोगों ने पंजीयन कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed