फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Advocates, too, will come to the courthouse on bikes and bicycles.

Etawah News: अधिवक्ता भी बाइकों और साइकिलों से आएंगे कचहरी

Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Advocates, too, will come to the courthouse on bikes and bicycles.
- बार एसोसिएशन की बैठक में प्रस्ताव हुआ पारित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऊर्जा बचत अपील का समर्थन किया है। एसोसिएशन ने सभी अधिवक्ताओं से कचहरी आने के लिए कार की जगह वैकल्पिक साधनों का उपयोग करने की अपील की है। कहा कि जिन अधिवक्ताओं को दूरी की वजह से कार से आना मजबूरी हो, वह आएं पर प्रयास करें कि सहयोगियों को भी लाएं और कार के लिए पूल व्यवस्था अपनाएं। इसका प्रस्ताव शनिवार बार सभागार में बैठक करके पास भी किया गया।



बार एसोसिएशन ने अधिवक्ताओं से कहा है कि जो नजदीक से आते हैं, वे बाइक, ई-रिक्शा या साइकिल से आएं। दूर से आने वाले वकील साझा कार का उपयोग करें। अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आजादी के आंदोलन में भी इटावा के वकीलों की भूमिका रही है। अब वे ऊर्जा बचत के माध्यम से देश के विकास में योगदान देंगे। प्रधानमंत्री के विदेशी मुद्रा भंडार और पेट्रोल-डीजल बचत के आह्वान पर यह समर्थन दिया गया है। एसोसिएशन कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से दो प्रस्ताव पारित किए हैं। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन में कुल 2000 अधिवक्ता हैं। इनमें से अकेले डिस्ट्रिक्ट बार में 1650 अधिवक्ता हैं। बैठक में अध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी और कोषाध्यक्ष प्रभाकर त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed