फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Advocate's son going home from scooty was surrounded and beaten

Etawah News: स्कूटी से घर जा रहे अधिवक्ता के पुत्र को घेरकर पीटा

Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 07 Aug 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Advocate's son going home from scooty was surrounded and beaten
इटावा। शहर के नखासा मोहल्ले में स्कूटी से घर जा रहे अधिवक्ता के पुत्र को आठ लोगों ने घेरकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के उर्दू मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नदीम अहमद ने थाने में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र सलमान अपने मित्र रफीक निवासी मोहल्ला नखासा के घर से स्कूटी पर सोमवार रात 11 बजे लौट रहा था। तभी रास्ते में नखासा पुलिया के पास फैजान, हासिम निवासी पोस्ती खाना व नाजिम, शहवाज निवासी मोहल्ला मेहतर टोला और चार अज्ञात लोगों ने उनके पुत्र को घेरकर हमला कर दिया। हमले में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घायल युवक को पुलिस और परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे और उसका इलाज कराया। पुलिस ने चारों नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed