फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Adulterated liquor busted, three people arrested

मिलावटी शराब का भंडाफोड़, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Adulterated liquor busted, three people arrested
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी व बरामद माल। - फोटो : ETAWHA
बकेवर। पंचायत चुनाव से पहले पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रविवार तड़के बकेवर पुलिस ने ग्राम इंद्रोसी स्थित एक मकान में छापेमारी की। शराब में मिलावट कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया लेकिन सरगना भाग निकला। पुलिस को मकान से 23 पेटी अंग्रेजी व दो पेटी देशी शराब, कैन, शराब की खाली बोतलें व केमिकल समेत अन्य उपकरण बरामद हुए। आरोपी अंग्रेजी शराब में देशी और केमिकल मिलाते थे।
विज्ञापन

बकेवर के ग्राम इंद्रोसी निवासी कमलेश दोहरे के मकान में काफी दिनों से गोरखधंधा चल रहा था। जिसका खुलासा करते हुए बकेवर थाना प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार तड़के सूचना पर पुलिस टीम ग्राम इंद्रोसी स्थित एक मकान के पास पहुंची। यहां पर मिलावटी शराब की फैक्ट्री चल रही थी। सीओ भरथना चंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम व आबकारी निरीक्षक भरथना शिवानी सिंह चौहान के साथ मकान में छापा मारा।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर चार लोग भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि सरगना रिंकू निवासी ग्राम कुतुबपुरा भरथना भागने में कामयाब हो गया। टीम को मकान से 23 पेटी अंग्रेजी व दो पेटी देसी शराब के क्वार्टर (कुल 1229 क्वार्टर), 22 लीटर कैन, 7400 खाली क्वार्टर, प्लास्टिक के नौ खाली कैन, शराब से भरा एक ड्रम, प्लास्टिक की बोरी में 2150 ढ़क्कन व 1550 ढक्कन की सील, 21 किलो 500 ग्राम यूरिया, दो टेप के बंडल, केमिकल व एक पेटी में शराब के खाली टेट्रा पैक बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामद अंग्रेजी शराब के क्वार्टर पेटी पर रॉयल लिखा हुआ था, जो राजस्थान का ब्रांड बताया जा रहा है। पकड़े गए तीनों आरोपियों ने अपने गांव इंद्रौसी निवासी कमलेश, ग्राम कोठी शेरपुर निवासी साजन उर्फ सोहित वर्मा व सलमान अली मन्नू बताया।
पकड़े जाने के डर से नहीं रखते थे ज्यादा स्टॉक
आरोपियों ने बताया कि वह मिलावटी शराब का बनाने का कारोबार करते हैं। निर्मित शराब को वह लोग आसपास के गांव में दो-दो पेटी कर बिक्री करते थे। दिन में खेती-किसानी या मजदूरी करते थे, जिससे पकड़े जाने का डर कम हो जाता था और आसपास के ग्रामीणों को शक नहीं होता था। रात को शराब बिक्री करते थे। पुलिस द्वारा पकड़े जाने के डर से यह लोग माल का स्टॉक ज्यादा नहीं रखते थे।

तीनों हैं शातिर
सलमान व साजन दोनों एक ही गांव के निवासी है। दोनों 2012 से साथ में हैं। दोनों को बकेवर पुलिस ने 2012 में जेल भेजा था। दोनों पर बकेवर थाने में आबकारी अधिनियम, आमर्स एक्ट समेत अन्य मामले दर्ज हैं। कमलेश पर भी तीन से अधिक मामले बकेवर थाने में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed