{"_id":"cc7e02ea39b3e79ea7ef8d2e37653032","slug":"adnan-sami-songs-in-saifai-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई महोत्सव में अदनान सामी के गीतों पर झूमे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई महोत्सव में अदनान सामी के गीतों पर झूमे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 03 Jan 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई महोत्सव में शुक्रवार की रात गुलाम अली की गजलों के बाद पाकिस्तानी गायक अदनान सामी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। अभिनेत्री अदिति राव व सूफी गायिका कविता सेठ ने भी श्रोताओं को खूब झूमाया।
विज्ञापन
सूफी गायिका कविता सेठ ने ‘तू प्यार का सागर है, तेरी एक बूंद के प्यासे हम, लौटा जो दिया तूने चले जाएंगे जहां से हम और कहीं आग न लग जाए आदि गीत गाकर लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। गायक संगीतकार अदनान सामी ने तेरी याद आए गीत सुनाकर धमाल मचाया।
विज्ञापन
उन्होंने एक लहर सी उठी है, सोनिये सुन जरा, थोड़ी सी तू लिफ्ट करा दे आदि कई गीत सुनाकर अपना जलवा बिखेरा। अभिनेत्री अदिति राव ने कार्यक्रम की एंकरिंग की।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धमेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव ने सभी कलाकारों को प्रतीकचिन्ह देकर सम्मानित किया।