फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Admission started in Janta College Bakewar

Etawah News: जनता कालेज बकेवर में स्नातक में प्रवेश शुरू

Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Admission started in Janta College Bakewar
बकेवर। जनता कॉलेज बकेवर के साइंस व वाणिज्य संकाय में नवीन स्नातक स्तर के प्रथम सेमेस्टर के प्रवेश शुरू हो गए हैं। अब तक 160 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिए हैं।
विज्ञापन

2020 में नई शिक्षा नीति लागू की गई थी। इस वर्ष पुरानी शिक्षा नीति की स्नातक अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं हुई हैं। नई शिक्षा नीति के तहत कानपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जनता कॉलेज बकेवर में विज्ञान संकाय, वाणिज्य संकाय में प्रथम सेमेस्टर में छात्र छात्राओं को प्रवेश दिए जा रहे हैं। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश किशोर त्रिपाठी ने बताया कॉलेज में विज्ञान वर्ग की 360 सीटों के लिए तथा वाणिज्य वर्ग की 240 सीटों के लिए छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिए जा रहे हैं। अब तक तकरीबन 160 से अधिक छात्र-छात्राओं के प्रवेश हों चुके हैं। विज्ञान संकाय व वाणिज्य संकाय में प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए कालेज के प्राध्यापको की एक प्रवेश समिति बनाई गई है।इसमें जूलॉजी विभागध्यक्ष डॉ. ललित गुप्ता, भौतिक विज्ञान के डॉ. प्रकाश दुबे, डॉ. मनोज यादव, डॉ. गोपीनाथ मौर्य की एक है। उक्त समिति प्रवेश लेने आने वाले विद्यार्थियों के आवेदन पत्रों के साथ-साथ अंक पत्रों की जांच करने के बाद प्रवेश की स्वीकृति प्रदान करती है। उसके बाद कॉलेज कार्यालय पर प्रवेश शुल्क जमा कर प्रवेश दिया जा रहा है। बीएससी कृषि के लिए कृषि स्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए प्रवेश अभी शुरू नहीं हुए हैं। प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम एक-दो दिन में जारी कर दिया जाएगा। उसके बाद काउंसलिंग शुरू होगी। कृषि स्नातक की 120 सीटों के सापेक्ष 600 विद्यार्थियों की ओर प्रवेश परीक्षा दी गई थी। प्रवेश परीक्षा की कॉपियां जांच हो चुकी है। परिणाम तैयार करने के बाद जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed