फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   aditi first in painting

पेंटिंग में अदिति, मोबाइल फोटोग्राफी में शिवेंद्र अव्वल

Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
aditi first in painting
इटावा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से रविवार को एसआरएलटी कॉलेज में युवा उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें 300 युवाओं ने प्रतिभाग किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में अदिति, मोबाइल फोटोग्राफी में शिवेंद्र, भाषण प्रतियोगिता में मानसी और कविता लेखन में नंदनी पोरवाल ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

उत्सव का शुभारंभ आरएसएस के योगेश्वर दत्त शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष सौरभ दीक्षित, एसआरएलटी की चेयरपर्सन दीपमाला तिवारी ने किया। सदर विधायक सरिता भदौरिया ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए अवसर प्रदान कर रही है। इस अवसर पर युवा संवाद, सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संवाद में अंजुली, आदित्य, लव कुश, श्रद्धा का चयन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवा मंडल बसरेहर प्रथम, बढ़पुरा द्वितीय व भरथना तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

पेंटिंग में अंजुली यादव द्वितीय, अनाम नसीम तृतीय स्थान पर रहे। कविता लेखन में वैष्णवी मिश्रा द्वितीय व रिया तिवारी तृतीय रहीं। मोबाइल फोटोग्राफी में आदित्य सागर द्वितीय व मो. जाहिद तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाषण प्रतियोगिता में दीपक तिवारी द्वितीय, मयंक अवस्थी तृतीय स्थान पर रहे।
जिला युवा अधिकारी अनवर वारसी व लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ने दीपमाला तिवारी व डायरेक्टर अरविंद शर्मा को सम्मानित किया। अतिथियों को प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए। संचालन आदित्य मोहन ने किया। निर्णायक मंडल में दीप नारायण शर्मा, संजीव शर्मा, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. पंपा मित्रा, नमिता तिवारी, गीता चतुर्वेदी, संजीव कुमार शर्मा, डॉ सुशील सम्राट, जय शिव मिश्रा, सुशीला राजावत, रविंद्र चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed