फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   acuused in murder case surrender in aligarh court

Etawah News: एनकाउंटर के डर से हत्यारोपी सौरभ ने अलीगढ़ कोर्ट में किया समर्पण

Wed, 22 Feb 2023 12:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 22 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
acuused in murder case surrender in aligarh court
बसरेहर (इटावा)। चकवा खुर्द गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी सौरभ को पुलिस यहां वहां तलाशती रही और उसने अलीगढ़ में एक अन्य मामले में समर्पण कर दिया।
विज्ञापन

गांव चकवा खुर्द में 12 फरवरी की रात सौरभ और उसके भाई गौरव ने कन्हैया (32) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी थी। उसी रात करीब तीन बजे 30 किलोमीटर दूर सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित पिलुआ मंदिर के समीप यमुना तट पर शव ले जाकर मृतक के भाई के हाथों शव जलवा दिया था। पुलिस सौरभ व गौरव की तलाश कर रही थी। मुख्य आरोपी सौरभ को एनकाउंटर होने का डर सताने लगा। इसके कारण उसने अलीगढ़ न्यायालय में गैंगस्टर में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 2011 में पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। उस पर अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी और उसी में वारंट जारी हुआ था।
विज्ञापन

बसरेहर थाना प्रभारी अंकुश कुमार राघव ने बताया कि लगातार हत्या की घटना में वांछित चल रहे दोनों भाइयों की पुलिस तलाश कर रही थी। दबाव बढ़ने के कारण मुख्य आरोपी सौरभ यादव ने मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अलीगढ़ की अदालत में आत्मसमर्पण किया है। जल्द ही सौरभ को इटावा पुलिस रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाय से टकराकर बाइक सवार घायल
उदी। बढ़पुरा थानाक्षेत्र के गांव रमी का बर में शाम करीब छह बजे बाइक सवार अजनीश (40) निवासी कसोंगा उदी मोड़ हादसे में घायल हो गया। वह बाइक से अपने घर कसोंगा जा रहा था। गांव रमी का बर के पास अचानक गाय आने से अजनीश की बाइक उससे टकरा गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने उसे उदी सीएचसी में भर्ती कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed