फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Action will be taken against those getting electrical work done without safety equipment.

Etawah News: बिना सुरक्षा उपकरण बिजली का काम कराने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those getting electrical work done without safety equipment.
इटावा। भरथना में 11 केवी विद्युत लाइन पर काम करते समय मजदूर बबलू उर्फ पायलट की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के बाद बिजली निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं। मुख्य अभियंता कानपुर द्वितीय केसी आजाद ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को जनपद पहुंचे मुख्य अभियंता ने कहा कि बिना सुरक्षा उपकरण काम कराने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता की। मुख्य अभियंता ने बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। अधीक्षण अभियंता ऋषभदेव को जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सुरक्षा मानकों का पालन देखा जाएगा। सभी अधिकारियों को श्रमिकों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने को कहा गया है। चेतावनी दी गई कि बिना सुरक्षा किट काम करने पर ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई होगी। जिले की बिजली व्यवस्था मजबूत करने के लिए वर्ष 2026-27 के कारोबार प्लान में करीब पांच करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत हुए हैं। पिछले वित्तीय वर्ष के लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरे हो चुके हैं।
विज्ञापन


निगम ने एक हजार जांच मीटर लगाकर स्मार्ट मीटरों की बिलिंग की पड़ताल की। इसमें कोई गड़बड़ी नहीं मिली। जिले में अब तक 29 हजार स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इनमें से 28,136 मीटर पश्च भुगतान प्रणाली में बदले जा चुके हैं। सौर ऊर्जा विक्रेता संघ ने मुख्य अभियंता को अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीनस से छीनी जिम्मेदारी, अब निगम करेगा मीटर कान्फ़िगरेशन
विक्रेताओं ने मीटर लगाने और विन्यास में देरी की शिकायत की। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है और जनपद की सौर ऊर्जा रैंकिंग प्रभावित हुई है। इटावा कभी प्रदेश में शीर्ष पर था, लेकिन अब 65वें स्थान पर पहुंच गया है। मीटर विन्यास की जिम्मेदारी अब बिजली निगम ने जीनस से ले ली है। मुख्य अभियंता ने बताया कि 15 जून, 2026 को 400 शिकायतें थीं, जो अब घटकर 25 रह गई हैं और इन्हें एक-दो दिन में सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed