फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Action will be taken against drunkenness and hooliganism during New Year celebrations

Etawah News: नए साल के जश्न में नशेबाजी और हुड़दंग पर होगी कार्रवाई

Fri, 29 Dec 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 29 Dec 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against drunkenness and hooliganism during New Year celebrations
इटावा। नए साल के जश्न में मादक पदार्थों का उपयोग करके हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह हिदायत डीएम की ओर से जारी की गई है। उन्होंने तेज आवाज में डीजे और म्यूजिक सिस्टम न बजाने के लिए भी निर्देशित किया है।
विज्ञापन


डीएम अवनीश राय ने गुरुवार को नगर मजिस्ट्रेट, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेटों, क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया है कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में जनपद के विभिन्न स्थानों पर देर रात तक कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या युवक और युवतियां प्रतिभाग करते हैं।
विज्ञापन

ऐसे आयोजनों में डीजे (तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों) का प्रयोग किया जाता है। इससे आयोजन स्थल के आसपास निवास करने वाले व्यक्तियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उक्त कार्यक्रमों के दौरान यह सुनिश्चित कर लें कि इन आयोजनों में डीजे (तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रों) का प्रयोग निर्धारित मानक के अनुसार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी सुनिश्चित कर लें कि इन आयोजनों में किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन कदापि न होने दें। वर्तमान समय में जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंड प्रकिया संहिता की धारा-144 लागू है। इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सीएमओ को सभी व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। मुख्य अग्निशमन अधिकारी से आग बुझाने के भी सभी इंतजाम रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed