{"_id":"698a27acf735d41e5f076365","slug":"action-taken-against-two-students-in-a-dispute-at-a-medical-store-etawah-news-c-216-1-etw1002-137564-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद में दो छात्रों पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: मेडिकल स्टोर पर हुए विवाद में दो छात्रों पर कार्रवाई
विज्ञापन
इटावा। एक मेडिकल स्टोर पर युवकों के मारपीट करने का वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन पुलिस ने इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। वहीं कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन भी अपनी जांच कमेटी बनाकर जांच शुरू कराई है।
मारपीट और पत्थरबाजी का एक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। इसकी पुलिस ने जांच की तो इसमें इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र होने की बात सामने आई थी। पुलिस ने दो छात्रों को पकड़कर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर दी है। अन्य की तलाश की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक आदेश गुप्ता ने थाने में दी तहरीर देकर में बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे कुछ छात्र दुकान पर आए और नशे का इंजेक्शन मांगने लगे थे।
डॉक्टर का पर्चा दिखाने को कहने पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी थी। विरोध किया तो अपने साथियों को बुलाकर दुकान में घुसकर मारपीट करके घायल कर दिया था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस के सामने भी आरोपितों ने हंगामा और पत्थरबाजी की थी। प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने बताया कि इंजेक्शन को लेकर विवाद के बाद झगड़ा हुआ था। दो छात्रों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य की पहचान की जा रही है। कॉलेज प्रशासन से भी संपर्क कर मामले में शामिल छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।
विज्ञापन
सोमवार को प्रो. डॉ. डी. सिंह ने जांच के लिए टीम गठित की है। मत्स्य महाविद्यालय के प्रो. डॉ. अजीत सिंह की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया है। समिति एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी, जिसके बाद विश्वविद्यालय के नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।