{"_id":"5dfbc3238ebc3e87d0130033","slug":"action-etawha-news-knp533281886","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष समेत 16 निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष समेत 16 निलंबित
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन करते लेखपाल।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। शासन से रोक के बावजूद हड़ताल पर आमादा लेखपालों पर जिला प्रशासन शिकंजा कस दिया है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष समेत 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। अन्य निलंबित लेखपालों से तहसील संगठनों के पदाधिकारी शामिल हैं। लेखपालों को ब्रेक इन सर्विस के नोटिस भी जारी किए गए हैं।
आठ मांगों को लेकर लेखपालों ने पिछले महीने से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया था। 10 दिसंबर से काम बंद कर तहसीलों में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच शासन ने हड़ताल को निषिद्ध कर एस्मा लागू करा दिया। हड़ताल अवैध घोषित होने के बावजूद लेखपाल पीछे नहीं हटे और कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। बुधवार रात हड़ताल में शामिल लेखपालों को सभी छह तहसील प्रशासने ब्रेक इन सर्विस के नोटिस जारी कर दिए थे। गुरुवार को लेखपाल जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव समेत 16 लेखपालों को निलंबित कर दिया गया। एसडीएम सिद्धार्थ ने बताया कि सदर तहसील के पांच लेखपालों को निलंबित किया गया है। ताखा तहसील में भी पांच लेखपाल निलंबित किए गए हैं।
संवाद न्यूज एजेंसी जसवंतनगर के अनुसार, एसडीएम ज्योत्सनाबंधु ने लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष राजेश कुमार और मंत्री अनूप कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया है। लेखपाल पंकज चतुर्वेदी , प्रतीक दुबे, विजय सिंह, नरेश बाबू, शमशेर बहादुर सिंह, विशाल कुमार, प्रवीण कुमार, मनीष दुबे,शुभ्रा दुबे, राघवेंद्र प्रताप सिंह, राहुल यादव, मंदीप कुमार, कुलदीप कुमार, नागेंद्र सिंह, माजिद हुसैन, जहीर खां और वीरेंद्र यादव को ब्रेक इन सर्विस के नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी भरथना के अनुसार तहसीलदार गजराज सिंह ने हड़ताल में शामिल 34 लेखपाल को इन ब्रेक सर्विस के नोटिस किए हैं। संवाद न्यूज एजेंसी सैफई के अनुसार एसडीएम हेम सिंह ने बताया कि तहसील संघ के अध्यक्ष आलोक और पुष्पेंद्र को निलंबित कर दिया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी चकरनगर के अनुसार तहसील संघ के अध्यक्ष ब्रजमोहन और मंत्री अवनीश कुमार को निलंबित करने के साथ हड़ताल में शामिल लेखपालों को नोटिस दिए गए हैं।
उधर नोटिस और निलंबन के बावजूद लेखपाल कलक्ट्रेट में धरने पर डटे रहे। गुरुवार के धरने में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव, विनय यादव, गुरुप्रसाद चौधरी, बलवीर , अर्जुन सिंह चौहान, अवनव चौहान, अनूप यादव, ध्रुव तिवारी, महेंद्र यादव, नवीन तिवारी, राघवेंद्र यादव, लालबहादुर सिंह, चांदनी जैन, आरती मिश्रा, रीतू यादव समेत बड़ी संख्या में लेखपाल बैठे।