{"_id":"5daa029b8ebc3e93a553f032","slug":"action-etawha-news-knp520589339","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशालाओं में चारे की खर्च का कराया जाएगा ऑडिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशालाओं में चारे की खर्च का कराया जाएगा ऑडिट
विज्ञापन
इटावा। गोशालाओं और कांजी हाउस निर्माण से लेकर गोवंश के चारे पर की गई धनराशि का ऑडिट कराया जाएगा। चार तारीखें तय की गई हैं।
जिले के जसवंतनगर, ताखा ब्लॉक में तीन-तीन, चकरनगर में दो, बढ़पुरा ब्लॉक में तीन, भरथना में तीन, महेवा में पांच, सैफई में तीन और बसरेहर ब्लॉक में चार गोशालाएं संचालित हैं। महेवा की दो गोशालाएं करीब दो महीने से बंद चल रही हैं। इसी तरह बकेवर, जसवंतनगर, भरथना नगरों में भी एक-एक गोशाला और आठ कांजी हाउस में भी छुट्टा गोवंश रखे गए हैं। पांच हजार के आसपास गोवंश गोशालाओं में हैं।
सरकार ब्लॉक और निकायों को 30 रुपये प्रति गोवंश के हिसाब से खर्च भी दे रही है। ये धनराशि मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से बीडीओ और निकाय अधिकारियों को दी जाती है। बीडीओ संबंधित गांव प्रधान व सचिव के खाते में धनराशि भेजते हैं।
गोशाला शुरू होने से सितंबर तक पशुपालन विभाग को प्रदेश शासन ने एक करोड 69 लाख रुपये मिल चुके हैं। ये धनराशि पिछले महीने ही खत्म हो गई थी। खर्च की गई धनराशि का सरकार ने ऑडिट कराने का आदेश दिया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डीएस राजपूत ने बताया कि 23 अक्तूबर को भरथा, जसवंतनगर नगर पालिका का ऑडिट होगा।
विज्ञापन
24 को चकरनगर, बढ़पुरा और सैफई ब्लॉक व पहली नवंबर को बसरेहर, महेवा व ताखा ब्लॉक की गोशालाओं का ऑडिट किया जाएगा। दो नवंबर को जसवंतनगर व भरथना ब्लॉक की गोशालाओं के अलावा कांजी हाउस का ऑडिट विकास भवन में किया जाएगा।
संबंधित निकायों के ईओ, बीडीओ और अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत को निर्धारित तारीखों में सुबह 10 बजे से बुलाया गया है। ऑडिट के संबंध में पत्र 17 अक्तूबर को सभी अधिकारियों को जारी किए जा चुके हैं।