{"_id":"60d220738ebc3ebb940f806d","slug":"accused-women-etawah-news-four-arrest-included-etawah-news-knp6358078158","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समेत चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
भरथना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : ETAWAH
भरथना। कोतवाली पुलिस ने तीन अलग-अलग क्षेत्रों से महिला समेत चार आरोपियों को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों पर विभिन्न मामलों में रिपोर्ट दर्ज है।
कोतवाल बचन सिंह सिरोही ने बताया कि मंगलवार की सुबह मनफूल निवासी बबलू सिंह को पीपल मनफूल तिराहा के पास गिरफ्तार किया। उसके पास से एक तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए।
आरोपी ने आठ जून की रात को साथियों के साथ समथर पेट्रोल पंप बंबा से ऑटो सवार युवक से दो मोबाइल व 230 रुपये लूटे थे। इधर, पुलिस ने बहारपुरा गांव से ढकपुरा जाने वाले मोड़ के पास से हत्या के प्रयास में फरार बहारपुरा निवासी आरोपी किशन पोरवाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस मिले हैं। आरोपी ने 26 अप्रैल की रात पवन कुमार व उसके साथियों के बीच बाइक में पेट्रोल भरवाने को लेकर झगड़ा हो गया था।
आरोपी किशन ने पवन कुमार को पिस्टल से गोली मारकर घायल कर दिया था। वही, पुलिस ने आजाद रोड स्थित सर्राफा व्यापारी ओमप्रकाश की दुकान पर टप्पेबाजी करने पहुंचे गुजरात के अहमदाबाद रीतानगर वसराल रोड निवासी दिनेश कुमार व उसकी पत्नी पिंकी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए दंपती नकली जेवरात देकर टप्पेबाजी करने आए थे।