फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Accused of obstructing the vaccination campaign

Etawah News: टीकाकरण अभियान में बाधा बनने का आरोप

Thu, 10 Aug 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 10 Aug 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
Accused of obstructing the vaccination campaign
इटावा। शून्य से पांच साल तक के बच्चाें को 11 बीमारियों से बचाव व गर्भवती के लिए शुरू हुए सघन मिशन इंद्र धनुष अभियान के संचालन में गाड़ीपुरा मोहल्ले में कुछ युवक बाधा बन रहे हैं। एएनएम ने सीएमओ को शिकायती पत्र दिया है। इसमें अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मासूम बच्चों व गर्भवतियों को खसरा, पोलियो, टीबी, गलघोंटू, काली खांसी, हेपेटाइटिस-बी, रूबेला जैसी कई बीमारियों के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एनएमन रिजवाना बानो ने सभासद के पुत्र पर अभियान में बाधा डालने का आरोप लगाया है। बताया कि गाड़ीपुरा वार्ड के मोहल्ला विशुन बाग में टीकाकरण सत्र के दौरान महिला सभासद के पुत्र ने सत्र लगाने से मना किया।
विज्ञापन

आरोप लगाते हुए कहा कि बच्चों का राशन खा जाते हो, इसलिए यहां से अपना सामान उठाओ और चली जाओ। जिस व्यक्ति के घर पर बैठे थे उनसे भी कहा कि इन्हें यहां बैठने मत देना। चेतावनी दी कि यदि बैठाया तो अच्छा नहीं होगा। एएनएम ने कहा कि वह स्वास्थ्य कर्मी हैं। राशन से उनका लेना देना नहीं है, उनका काम टीकाकरण करना है। पर कोई बात नहीं सुनी और अपशब्द कहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित और परेशान एएनएम ने बुधवार को सीएमओ को इस प्रकरण से लिखित रूप से अवगत कराया। इससे पूर्व वह सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली में भी शिकायती पत्र देने की बात कही। सीएमओ डॉ. गीताराम ने कहा कि यह मामला वाकई गंभीर है। इस संबंध में जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस को अवगत कराकर घटनाक्रम से अवगत कराएंगे। कहा कि यह अभियान पांच साल तक के बच्चों को 11 प्रकार की बीमारियों से बचाने के लिए चलाया जा रहा है। अभियान के तहत टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती का टीकाकरण किया जा रहा है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. श्रीनिवास ने बताया कि 15 बच्चों का टीकाकरण किया जाना है। सभासद फिरदौस बेगम सभी आरोप गलत हैं। एएनएम की ओर से लोगों से रुपये मांगे जाने की कुछ लोगों ने शिकायत की थी। इस संबंध में बेटे ने उनसे बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed