फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accused,etawah news,arrest,raping,female constable

महिला सिपाही से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
accused,etawah news,arrest,raping,female constable
इटावा। फ्रैंड्स कालोनी पुलिस ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी कन्हैया शर्मा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने महिला सिपाही को नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का जुर्म कबूल किया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले के एक थाने में तैनात महिला सिपाही फ्रैंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के अशोक नगर में राजकुमार शर्मा के मकान में किराए पर रहती थी।
विज्ञापन

महिला सिपाही का आरोप था कि 15 अक्तूबर 2019 को मकान मालिक के बेटे कन्हैया ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया।
उसके बेहोश होने पर आरोपी से उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना लिया था। इसी वीडियो की मदद से आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो व फोटो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर पैसों की भी मांग करता था। 22 मई 2021 को फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर 29 मई को फ्रैंड्स कालोनी पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी, एससीएसटी एक्ट, आईटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।
एसपी के मुताबिक सोमवार सुबह फ्रैंडस कालोनी थाना पुलिस ने आरोपी कन्हैया शर्मा को भरथना ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed