{"_id":"5783e5924f1c1b0f7a13dbf3","slug":"accident-took-one-person-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में एक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Mon, 11 Jul 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्ट मार्टम कराया है।
विज्ञापन
इकदिल थाना क्षेत्र के गांव पिलखर निवासी अनिल कुमार की पत्नी लता (32) एक सड़क हादसे में घायल हो गई थी। उसे उपचार के लिए मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। उधर, जसवंतनगर थाना क्षेत्र के सैफई रोड पर ग्राम पाठक पुरा के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार लक्ष्मी पुत्र बदन सिंह व लकी पुत्र योगराज सिंह निवासी तुलारामपुर थाना जसवंतनगर घायल हो गए।
विज्ञापन
इधर, फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के गांव नगला खादर के बिक्की से आ रहे हवलदार पुत्र गंगादीन निवासी नगला चुन्नी थाना भरथना को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। इसके अलावा नौरंगाबाद चौराहे के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार सोहराब पुत्र रुस्तम निवासी पक्का तालाब घायल हो गया। बसरेहर थाना क्षेत्र के किल्ली रोड पर जेब्रा मोबाइल की चपेट में आने से जानू (5) पुत्र रहीम निवासी मथुरा घायल हो गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन