{"_id":"5e0e31358ebc3e881d0f9d46","slug":"accident-etawha-news-knp535931395","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टा गोवंश चर गए फसल, सदमे में किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टा गोवंश चर गए फसल, सदमे में किसान की मौत
विज्ञापन
किसान श्याम सुंदर तिवारी का फाइल फोटो।
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। करीब डेढ़ बीघा गेहूं की फसल को छुट्टा गोवंशों को चरते देख लगे सदमे से किसान को हार्ट अटैक पड़ गया। खेत पर ही किसान का दम निकल गया। आसपास खेतों पर काम कर रहे किसानों की सूचना पर परिजन पहुंचे और शव घर ले आए। बाद में अंतिम संस्कार कर दिया। घटना बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे के करीब की है।
बकेवर के मोहल्ला पटेल नगर निवासी श्याम सुंदर तिवारी उर्फ नाटे (65) के नाम करीब 25 बीघा खेती है। इसमें गेहूं और सरसो आदि की फसल की बुआई की है। श्याम सुंदर छुट्टा गोवंशों से फसलों की रखवाली के लिए ज्यादातर समय खेतों पर ही रुकते थे। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे भी वे खेतों पर गए थे। खेत में छुट्टा गोवंशों का झुंड घुसा था और फसल चर रहा था। यह देखकर किसान श्याम सुंदर को हार्ट अटैक पड़ गया। आसपास खेतों पर मौजूद लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक श्याम सुंदर की मौत हो चुकी थी। सूचना पर परिजन खेत पहुंचे और शव घर ले गए।
बेटे दीपेंद्र तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में छुट्टा गोवंश फसलें तबाह कर रहे हैं। पिता फसल की रखवाली के लिए ज्यादातर समय खेत पर ही रहते थे। रात में भी कई चक्कर खेत जाते थे। इसके बावजूद बृहस्पतिवार को गोवंश करीब डेढ़ बीघा फसल चर गए। इसी सदमे में पिता की मौत हो गई। दीपेंद्र ने बताया कि वह घर में रहकर पिता का खेती में हाथ बंटाता था। बड़ा भाई जितेंद्र दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। एक बहन है, पिता उसकी शादी के लिए लड़का भी देख रहे थे। पूर्व सभासद रामू मिश्रा, आलोक चतुर्वेदी, अवलेंद्र कुमार, इशत्याक अहमद, सभासद पुरुषोत्तम मिश्रा, आलोक मिश्रा ने प्रशासन से किसान के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
भरथना तहसीलदार गजराज सिंह यादव ने बताया कि किसान की मौत होने की सूचना मिली थी, जानकारी कराने पर पता चला कि हार्ट अटैक से मौत हुई है। हार्ट अटैक से मौत स्वाभाविक मौत होती है। इसमें किसान बीमा योजना का लाभ नहीं मिलता है, फिर भी जांच कराई जा रही है।