{"_id":"5ddd738a8ebc3e54be28bce0","slug":"accident-etawha-news-knp5283948158","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरकर मजदूर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरकर मजदूर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कुशगंवा में सोमवार की रात ईंट भट्ठा मजदूर की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वह शौच के लिए खेत पर गया था। काफी खोजबीन के बाद परिवारवाले उसे कुएं से निकालकर जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम कुशगंवा में ईंट की पथाई करने वाले मजदूर सुघर सिंह (45)पुत्र वृंदावन ग्राम बिहुनी कला थाना मुस्करा जिला हमीरपुर एक माह पूर्व अपने परिवार के साथ आए थे। सोमवार की रात शौच के लिए खेतों पर गया था। अंधेरा होने के कारण खेत पर बने कुएं को वह देख न सका और उसमें गिर गए। काफी समय तक सुघर जब नहीं लौटा तो उसके परिवार के लोगों को चिंता सताने लगी। उन्होंने उसकी तलाश की तो वह कुएं में पड़ा मिला। परिवारवाले उसे कुआं से निकालकर जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि वह लोग सुंदरपुर मोड़ पर स्थित वर्मा बिक्र फील्ड के मालिक प्रेम सिंह राजपूत के भट्ठे पर काम करते है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।